Tuesday, March 24, 2026

15 दिसंबर के सप्ताह में 4 नए IPO खुलेंगे.

Share

15 दिसंबर से शुरू हो रहा सप्ताह शेयर बाजार के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है. इस दौरान जहां 4 नए IPO निवेश के लिए खुलेंगे, वहीं पहले से खुले 6 IPO में भी निवेशकों को पैसा लगाने का मौका मिलेगा. इसके अलावा नए सप्ताह में कुल 15 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होकर अपनी शुरुआत करेंगी.

नए IPO
नए हफ्ते में सबसे पहले Neptune Logitek IPO 15 दिसंबर को खुलेगा और 17 दिसंबर को बंद होगा. ₹46.62 करोड़ के इस इश्यू में निवेशक ₹126 प्रति शेयर के भाव पर बोली लगा सकते हैं. इसके शेयर 22 दिसंबर को BSE SME पर लिस्ट होने की संभावना है.

इसके बाद KSH International IPO 16 दिसंबर को खुलेगा और 18 दिसंबर को बंद होगा. यह मेनबोर्ड सेगमेंट का इश्यू है, जिसके जरिए कंपनी ₹710 करोड़ जुटाना चाहती है. इसका प्राइस बैंड ₹365 से ₹384 प्रति शेयर रखा गया है और लॉट साइज 39 शेयर का है. शेयरों की लिस्टिंग 23 दिसंबर को BSE और NSE पर हो सकती है.

Global Ocean Logistics IPO 17 दिसंबर को खुलेगा. ₹30.41 करोड़ के इस इश्यू में ₹74–₹78 प्रति शेयर के भाव पर बोली लगाई जा सकेगी. लॉट साइज 1600 शेयर का है और लिस्टिंग 24 दिसंबर को BSE SME पर संभावित है.

वहीं MARC Technocrats IPO भी 17 दिसंबर को खुलेगा और 19 दिसंबर को बंद होगा. कंपनी ₹42.59 करोड़ जुटाना चाहती है. इसका प्राइस बैंड ₹88–₹93 प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है. लिस्टिंग 24 दिसंबर को NSE SME पर हो सकती है.

पहले से खुले IPO
पहले से खुले IPO में Pajson Agro India और HRS Aluglaze 15 दिसंबर को बंद हो जाएंगे. Pajson Agro अब तक 2.38 गुना और HRS Aluglaze 1.89 गुना सब्सक्राइब हो चुका है.

मेनबोर्ड सेगमेंट का बड़ा इश्यू ICICI Prudential AMC IPO 12 दिसंबर को खुला था और इसमें 16 दिसंबर तक निवेश किया जा सकता है. ₹10,602.65 करोड़ के इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹2061–₹2165 प्रति शेयर है.

इसके अलावा Stanbik Agro, Exim Routes और Ashwini Container Movers IPO भी 16 दिसंबर तक खुले रहेंगे, हालांकि इनमें अभी सब्सक्रिप्शन कम देखने को मिला है.

लिस्टिंग का शेड्यूल
लिस्टिंग की बात करें तो 15 दिसंबर को मेनबोर्ड पर Wakefit Innovations और Corona Remedies की एंट्री होगी. 17 दिसंबर को Nephrocare Health और Park Medi World लिस्ट हो सकते हैं. 19 दिसंबर को निवेशकों की नजरें ICICI Prudential AMC की लिस्टिंग पर रहेंगी. SME सेगमेंट में भी कई कंपनियां अलग-अलग तारीखों पर बाजार में कदम रखेंगी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Read more

Local News