Friday, August 14, 2026

15 अगस्त को रांची में चार स्थानों पर तिरंगा फहराएंगे डीसी मंजूनाथ भजंत्री.

Share

रांची: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 15 अगस्त को शहर में चार स्थानों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:50 बजे उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय से होगी। इसके बाद 10:15 बजे रांची समाहरणालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

इसके बाद 10:30 बजे विकास भवन और 10:40 बजे बंदोबस्त कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, सभी निर्धारित कार्यक्रम तय समय के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

Read more

Local News