Wednesday, March 18, 2026

14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली….

Share

 14 जनवरी 2026 को एक बार फिर सोना-चांदी महंगा हुआ है. आइए इनके ताजा भाव के बारे में जानते हैं.

14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश विकल्पों की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं के दाम नए रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए हैं.

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,42,690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,42,540 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,30,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. यही दरें चेन्नई और कोलकाता में भी देखने को मिलीं.

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 1,42,690 रुपये और 22 कैरेट 1,30,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,42,590 रुपये रही, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,360 से 1,30,710 रुपये के दायरे में कारोबार करता दिखा. पुणे और बेंगलुरु में भी मुंबई जैसी ही दरें दर्ज की गईं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बरकरार है. वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,586.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. विशेषज्ञों के अनुसार ईरान में बढ़ती अशांति, रूस-यूक्रेन युद्ध के जारी रहने और अमेरिका की आक्रामक विदेश नीति से निवेशकों में चिंता बढ़ी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने और सैन्य कार्रवाई के संकेतों ने बाजार की अस्थिरता को और बढ़ा दिया है.

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली130810142690
मुंबई130660142540
अहमदाबाद130710142590
चेन्नई130660142540
कोलकाता130660142540
हैदराबाद130710142540
जयपुर130810142690
भोपाल130360142590
लखनऊ130810142690
चंडीगढ़130810142690

इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें भी सोने-चांदी की कीमतों को सहारा दे रही हैं. फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच और ट्रंप प्रशासन के साथ उनके टकराव ने फेड की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिसका सीधा असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा है.

चांदी में भी जोरदार तेजी
सोने के साथ-साथ चांदी में भी जोरदार तेजी देखी गई. 14 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 85.64 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर है. विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक सोने और चांदी में मजबूती का रुख जारी रह सकता है.

Read more

Local News