Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
Dhanbad News: पीड़िता की मां की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Dhanbad News: बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार राम (22) को भालगोड़ा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर रविवार को धनबाद जेल भेज दिया. इस संबंध में पीड़िता की मां की शिकायत पर बोर्रागढ़ ओपी में आरोपी आकाश कुमार राम के खिलाफ भादवि की धारा एस 65(1), बीएनएस तथा 4/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की देर शाम आरोपी आकाश उसे बहला फुसलाकर झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. वहां से किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी घरवालों को दी. इसके बाद पीड़िता को लेकर उसके परिजन और आसपास के लोग बोर्रागढ़ ओपी पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की मांग करने लगे. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.