Sunday, July 12, 2026

10वीं के छात्र को दिल दे बैठी तीन बच्चों की मां, मासूमों को छोड़ हुई फरार

Share

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला पति और तीन बच्चों को छोड़ नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना में सोमवार को प्रेमी के स्वजन महिला के खिलाफ शिकायत की है। नाबालिग के स्वजनों ने बताया कि पुत्र इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पास किया है।

बांका ; थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला पति और तीन बच्चों को छोड़ नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई।

इस घटना में सोमवार को प्रेमी के स्वजन महिला के खिलाफ शिकायत की है। नाबालिग के स्वजनों ने बताया कि पुत्र इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पास किया है।

वह पड़ोस में एक रिश्ते में लगने वाली भाभी के यहां अक्सर आता-जाता रहता था। महिला का पति रोजी-रोजगार के लिए परदेश में रहता है।

जिस कारण महिला को घर अगर कोई भी काम रहता था तो वह मेरा पुत्र ही करता था। परिजनों ने बताया कि कैसे वह महिला के प्रेमजाल में फंसा, यह पता नहीं चला।

रविवार को योजना बनाकर दोनों घर से फरार हो गए हैं। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने मामले की जांच करने की बात कही है।

Read more

Local News