Tuesday, March 10, 2026

होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने 28 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है।

Share

होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने 28 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे बिहार से दिल्ली, मुंबई, पुणे, चंडीगढ़ और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी

पटना। होली के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 28 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी गई है, जिससे बिहार से दिल्ली, मुंबई, पुणे और चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, धनबाद और बरौनी जैसे प्रमुख स्टेशनों से चल रही स्पेशल ट्रेनों का संचालन आगे भी जारी रहेगा। इन ट्रेनों के चलने से होली के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिल सकेंगी।

इन रूटों पर जारी रहेगा ट्रेनों का परिचालन 

विस्तारित की गई ट्रेनों में पटना–नई दिल्ली, दानापुर–आनंद विहार, शेखपुरा–आनंद विहार, लोकमान्य तिलक–दानापुर, पुणे–दानापुर, मुजफ्फरपुर–आनंद विहार, सहरसा–आनंद विहार, पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार, धनबाद–चंडीगढ़, धनबाद–दिल्ली और धनबाद–शकूरबस्ती जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं।

इसके अलावा दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पोत्तनूर–बरौनी स्पेशल ट्रेन भी तय तिथियों पर चलाई जाएगी, जिससे दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

मार्च के अंत तक चलेंगी कुछ ट्रेनें

रेलवे के मुताबिक कुछ ट्रेनें मार्च के अंत तक प्रतिदिन चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन सप्ताह के निर्धारित दिनों में किया जाएगा। इससे दिल्ली, मुंबई, पुणे, चंडीगढ़ और दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि होली के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Read more

Local News