Saturday, March 28, 2026

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत

Share

हिंसक झड़प में 2 से 3 और पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सोमवार को एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. हमले के दौरान गोली लगने से एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं

भीड़ ने पुलिस पर शुरू की पत्थरबाजी

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के फेज-2 थाने की पुलिस टीम गाजियाबाद के मसूरी इलाके में मोस्ट वांटेड अपराधी कादिर को गिरफ्तार करने गई थी. पुलिस ने जैसे ही इलाके में दबिश दी, स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और विरोध करते हुए पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद हालात और गंभीर हो गई, क्योंकि भीड़ की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई. इस फायरिंग में एक कॉन्स्टेबल सौरभ के सिर में गोली लग गई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस हिंसक झड़प में 2 से 3 और पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं. गाजियाबाद पुलिस ने इस हमले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं रेड के दौरान हिस्ट्रीशीटर कादिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, मसूरी इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

Read more

Local News