Tuesday, March 17, 2026

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पटना से देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया।

Share

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पटना से देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बिहार में 10 लाख और देश में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। बाबा साहब की विचारधारा पर आधारित यह अभियान आंबेडकर जयंती तक चलेगा। जहानाबाद की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष संगीता सिंह और जनसुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य महेश चंद्रवंशी सहित कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) सेकुलर ने संगठन को जन-जन तक मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान की शुरुआत रविवार को पूरे देश में एक साथ की।

पटना स्थित पार्टी कार्यालय से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री डाॅ. संतोष कुमार सुमन ने की।

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ. सुमन ने कहा कि बाबा साहब का स्पष्ट संदेश था कि इस देश में राष्ट्रपति का बेटा हो या सफाईकर्मी की संतान, सबको समान शिक्षा, समान अवसर और समान सम्मान मिलना चाहिए।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) इसी विचारधारा को राजनीति के केंद्र में रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत बिहार में 10 लाख तथा पूरे देश में कुल 50 हजार नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह अभियान भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती, तक संचालित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अनिल कुमार ने कहा कि प्रत्येक जिले में पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर आम जनता को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।

कई नेताओं ने ग्रहण की सदस्‍यता

कार्यक्रम में पार्टी के सभी विधायकगण, पदाधिकारी, जिला एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ही जहानाबाद के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष वर्तमान जिला परिषद सदस्य संगीता सिंह, जहानाबाद के कांग्रेस जिला प्रभारी संजय कुमार भारती, जनसुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य महेश चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, वायु सेना से सेवानिवृत हरिकृष्णा समेत दूसरे कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

Read more

Local News