इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के बर्थडे सेलिब्रेशन की दिल को छू लेने वाली झलकियां शेयर करके एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक रील पोस्ट की, जिसने तुरंत फैंस और फॉलोअर्स का ध्यान खींचा.
हार्दिक पांड्या गुरुवार, 19 फरवरी को अपनी लेडीलव माहिका शर्मा का 25वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए, क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रोमांटिक वीडियो डाला है जिसमें वह और माहिका शर्मा खास पल बिताते दिख रहे.
वीडियो में सेलिब्रेशन के कुछ खास और कैंडिड पल दिखाए गए हैं, जिसमें ढलती गुलाबी शाम और रात का खूबसूरत नजारा दिखाया गया है. कपल अंधेरे आसमान में एक चमकता हुआ स्काई लैंटर्न छोड़ते हुए दिख रहे हैं.
क्लिप में हल्की लाइटिंग, हंसी और प्यारे-प्यारे पल की झलकियां दिखाई गई है. किसी बड़ी पार्टी सेटिंग के बजाय, विजुअल्स दोनों के बीच शेयर किए गए पर्सनल, मीनिंगफुल पलों पर फोकस करते हैं.
इस प्यार पल को शेयर करते हुए ऑलराउंडर ने पोस्ट के कैप्शन में लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी प्रिंसेस. 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए थैंक्यू. तुम सबसे बेहतरीन इंसान हो जिसे मैं जानता हूं. आई लव यू.’
इससे पहले हार्दिक ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पार्टनर के साथ एक खास तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर में, यह कपल एक इनफिनिटी स्विमिंग पूल में खड़े होकर एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिख रहे थे. इस रोमांटिक तस्वीर में उनकी केमिस्ट्री बहुत खूबसूरती से दिखाई गई थी. तस्वीर के साथ, हार्दिक ने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे, मेरी प्रिंसेस.’

हार्दिक और माहिका के रिश्ते की अफवाहें 2025 में सामने आई थी. यह अफवाहें हार्दिक के तलाक के कुछ दिनों ही आई. कपल ने अक्टूबर 2025 में इसे इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था. क्रिकेटर ने हाल ही में अपनी टी20आई जीत अपनी लेडीलव को डेडिकेट की और उनकी खूब तारीफ की.
हार्दिक पांड्या की शादी पहले नताशा स्टैंकोविक से हुई थी. इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है. दोनों 2024 में अलग हो गए. हार्दिक का नाम ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी जैस्मीन वालिया के साथ भी जुड़ा था.


