Saturday, April 4, 2026

हजारीबाग में सांसद खेल महोत्सव के तहत तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.

Share

हजारीबाग: सांसद खेल महोत्सव के तहत तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों की संख्या अधिक देखने को मिली. खेल के आयोजन के दौरान छात्रों ने बताया कि वह अपना दमखम खेल के दुनिया में दिखाकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं.

दरअसल, हजारीबाग के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है. छात्र, अपना करियर खेल की दुनिया में बनाने को आतुर हैं. हजारीबाग में सांसद खेल महोत्सव के दौरान युवा खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था. भारत सरकार के खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से यह आयोजन किया जा रहा है.

खेल प्रतिभा निखारने का प्रयास

प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र एवं छात्राओं की संख्या अधिक देखने को मिली. हर एक खिलाड़ी के मन में यही तमन्ना थी कि वह देश के लिए खेले और इसके लिए जी जान लगाकर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं. खिलाड़ियों का कहना था कि हजारीबाग जैसे छोटे शहर में इस तरह के आयोजन बहुत कम होते हैं. सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजन किया गया है. खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिल रहा है.

हजारीबाग तीरंदाजी संघ के सचिव मनोज कुमार बताते हैं कि तीरंदाजी, भारत का पौराणिक खेल रहा है. प्राचीन काल में यह मानव जीवन का भाग रहा है. इस खेल को सांसद ने बढ़ावा दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है बल्कि सिर्फ निखारने की जरूरत है. हजारीबाग सांसद ने सांसद खेल महोत्सव के तहत एक अच्छा आयोजन किया है. इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को लाभ मिलता है. ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी शहर में आकर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं.

खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी

वहीं राष्ट्रीय खिलाड़ी दुर्गेश कुमार बताते हैं कि ऐसे आयोजन से ही कोई ना कोई खिलाड़ी ऐसा निकलता है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर में अपनी पहचान बना लेता है. उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का एक बड़ा अवसर है. सांसद द्वारा जो आयोजन कराया जा रहा है, यह काबिले तारीफ है. खेल जीवन का अभिन्न अंग रहा है. युवा पीढ़ी खेल के जरिए अपना करियर बनाना चाहती है. ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो खेल के जरिए ऊंचे पद पर सेवा भी दे रहे हैं. इस तरह का आयोजन खिलाड़ियों को अच्छा प्लेटफार्म देता है.

archery competition hazaribag

Read more

Local News