Monday, March 23, 2026

हजारीबाग में रामनवमी पूजा के पांचवें दिन हिसार के कलाकारों ने करतब दिखाए.

Share

हजारीबाग: राम नवमी के रंगों में हजारीबाग सराबोर है. पूजा के पांचवें दिन हजारीबाग के सनराइज ग्रुप की तरफ से भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस में सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे नाचते-झूमते नजर आए. हरियाणा के हिसार से आए कलाकारों ने हजारीबाग के लोगों का दिल जीत लिया. कलाकारों ने अघोरी नृत्य किया, जिससे लोग काफी मोहित हुए.

हजारीबाग में राम नवमी ऐतिहासिक होती है. पिछले कुछ सालों से सनराइज ग्रुप पांचवें दिन जुलूस निकालता आ रहा है. हर साल कुछ खास प्रस्तुत किया जाता है, जो पूरे साल चर्चा का विषय बना रहता है. इस बार सनराइज ग्रुप ने हरियाणा के हिसार की मशहूर महाकाली रूप की झांकी पेश की, जिसमें कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

कलाकारों ने सड़क पर एक के बाद एक करतब दिखाया, तो महाकाली का रूप धारण किए एक महिला को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए. सड़क पर आग से ऐसा खेल शायद ही किसी ने देखा हो. स्थानीय भी कहते हैं कि सनराइज ग्रुप की झांकी बेहतरीन रही.

Ram Navami 2026

झांकी देखने के लिए हजारीबाग के अलग-अलग चौराहों पर लोगों का हुजूम रहा. बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ जुलूस देखने पहुंचे. इस जुलूस की एक खास बात महिला राम भक्तों का उत्साह रहा. तलवार और लाठी लेकर महिलाएं राम नाम की धुन पर झुमती नजर आईं. पुरुषों ने सड़कों पर कला कौशल ​​दिखाया.

Ram Navami 2026

कालीबाड़ी से शुरू होकर जुलूस शहर के अलग-अलग शौक चौराहों से गुजरा. इस दौरान कई जगहों पर जुलूस का स्वागत किया गया. लोगों ने कहा कि हिसार की मशहूर विराट महाकाली की झांकी अद्भुत रही.

Ram Navami 2026

कलाकार ने कहा कि हजारीबाग में जो प्यार और अपनापन मिलता है, वह कहीं और नहीं मिलता. इसीलिए उन्होंने दूसरी बार हजारीबाग आकर इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हजारीबाग की रामनवमी की जितनी तारीफ की जाए कम है.

Read more

Local News