Friday, April 10, 2026

हजारीबाग में नगर भ्रमण पर निकले लोगों पर पत्थरबाजी की गई है. जिसके बाद माहौल बिगड़ गया. पुलिस इलाके में कैंप कर रही है.

Share

हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है. जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. साथ ही उपद्रवियों ने घर में रखे पुआल और अन्य सामान में आग लगा दी है. मिली जानकारी के अनुसार आधा दर्जन जगहों पर आगजनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग के बरकट्ठा के झुरझुरी में यज्ञ को लेकर रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार नगर भ्रमण का आयोजन किया गया था. नगर भ्रमण के दौरान लोगों पर पथराव की घटना हुई है. घटना के बाद लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया है.

घटना बरकट्ठा थाना क्षेत्र के जीटी रोड झुरझुरी गांव की है. इसमें कई महिलाओं के घायल होने की खबर है. घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा भी देखा जा रहा है. हालात को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि दो पक्षों के बीच पथराव और आगजनी हुई है. इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.

barkattha violence

Read more

Local News