Sunday, March 29, 2026

हजारीबाग में ऐतिहासिक रामनवमी की शुरुआत हो गई है, इस बार 107 अखाड़ों के जुलूस देखने को मिलेंगे.

Share

हजारीबाग: जिले की ऐतिहासिक रामनवमी का आगाज हो चुका है. 2026 रामनवमी कई मायने में खास है. इस बार सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. टेक्नोलॉजी का भी भरपूर मदद लिया गया है. 36 घंटे तक जुलूस सड़कों पर रहेगी और राम भक्त नाचते गाते प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाएंगे. 8 किलोमीटर के लंबे जुलूस मार्ग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा जामा मस्जिद रोड है. जहां से हर एक जुलूस को गुजरना होता है. ऐसे में यहां सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किया गया है.

हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी पर पूरे राज्य भर की निगाहें रहती है. जहां सुरक्षा का चाक चौबंद इंतजाम किए जाते हैं. 8 किलोमीटर मार्ग में सबसे चुनौती जामा मस्जिद रोड में होती है. जहां से सभी जुलूस को गुजरना होता है. इस बार 107 अखाड़ों का जुलूस सड़क पर रहेगा.

Historic Ram Navami celebrations begin in Hazaribag

उम्मीद की जा रही है कि 4 से 5 लाख लोग हजारीबाग में नजर आएंगे. ऐसे में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. खासकर जमा मस्जिद रोड में प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं. 5000 फोर्स की तैनाती पूरे शहर में की गई है. वहीं, जामा मस्जिद रोड में विशेष रूप से बल तैनाती होती है. जहां सड़क के दोनों और बैरिकेडिंग कर प्रशासन जुलूस को आगे बढ़ती है. सुबह के 5:00 बजे से जुलूस जामा मस्जिद रोड में प्रवेश करेगी. उसके पहले सभी अखाड़ा का नंबर लगता है. जुलूस समाप्त होने में यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि 29 तारीख के रात के 2:00 बजे तक समाप्त होगा.

Historic Ram Navami celebrations begin in Hazaribag

जुलूस में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और हिंदू धर्म प्रचारक भैरव सिंह हजारीबाग रामनवमी जुलूस में हिस्सा लेने पहुंचे. दोनों ने रामनवमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. सभी राम भक्त मर्यादित होकर जुलूस में हिस्सा ले और ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस को सफल बनाएं.

इधर, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का सांसद सेवा केंद्र लोगों को 36 घंटे तक सेवा उपलब्ध कराएगा. जिसमें उन्हें शुद्ध पेयजल से लेकर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. यही नहीं कोई राम भक्त चोटिल होंगे तो उन्हें अस्पताल ले जाने की भी व्यवस्था की गई है. उनके सेवा केन्द्र में महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है. कार्यालय में महिलाएं आराम कर सकती हैं. जहां उन्हें कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

Historic Ram Navami celebrations begin in Hazaribag

अगर किसी का बच्चा गुम होता तो उसे बच्चों को भी उसके परिवार वालों से मिलाया जाएगा सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी इसलिए ही खास है कि समाज का हर एक तबका का सहभागिता होता है. बता दें कि हजारीबाग में इस बार 100 से अधिक शिविर लगाया गया है. हर शिविर का एकमात्र उद्देश्य राम भक्तों को सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि उत्साह में किसी भी तरह की कमी ना हो.

Read more

Local News