Sunday, April 12, 2026

हजारीबाग पुलिस ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, इन सभी पर फायरिंग और ब्राउन शुगर तस्करी का आरोप है.

Share

हजारीबाग: पुलिस के लिए शनिवार का दिन खास रहा. हजारीबाग पुलिस ने आठ संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनमें पांच की गिरफ्तारी उरीमारी थाना क्षेत्र से और तीन की गिरफ्तारी बढ़कागांव थाना क्षेत्र से हुई है.

हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वारिस अंसारी की तलाशी के दौरान एक लोडेड देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया. तीनों आरोपियों को बड़कागांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.

हजारीबाग के उरीमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्तिक माइनिंग कंपनी में चार मार्च की रात हाइवा और दो राउंड हवाई फायरिंग मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. अपराधियों ने वहां पर पर्चा भी फेंका था और साथ ही लिखा था कि राहुल दुबे के बिना मैनेज किए हुए काम नहीं चलेगा. राहुल दुबे कभी अमन साहू गिरोह का सदस्य रहा है. हजारीबाग पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

वहीं हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू बिरसा प्रोजेक्ट कांटा घर के पास अज्ञात अपराधी सक्रिय हैं. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति दिखे. पुलिस को देख वे भागने लगे. इसी क्रम में मोहम्मद वारिस और मोहम्मद एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया. तीसरा राहुल रविदास भागने में सफल रहा. इसी मामले में तीन अन्य आरोपी मोहम्मद जियारत, मोहम्मद सलामत और सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

तीन और अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़कागांव के भगवान बागी स्थित कर्बला के पास कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर खरीद रहे हैं. इस सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर बड़कागांव निवासी लाल मोहम्मद उर्फ ​​पप्पू उम्र करीब 56 वर्ष और बड़कागांव निवासी युगल महतो उम्र करीब 55 वर्ष को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. लाल मोहम्मद उर्फ ​​पप्पू के पास से छह पैकेट में 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 15800 रुपये नकद, एसबीआई एटीएम कार्ड मिला. युगल महतो के पास से पांच पैकेट में 2.60 ग्राम ब्राउन शुगर और 15020 रुपये बरामद किए गए. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार चल रहे रईस महतो को भी गिरफ्तार किया है. जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 90 हजार रुपए आंकी गई है.

Hazaribag police

Read more

Local News