Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
गुडू ग्राम में महान स्वतंत्रता सेनानी सह रांची के पहले सांसद स्व ठेबले उरांव की 162वीं जयंती मनायी गयी
रातू प्रखंड के गुडू ग्राम में महान स्वतंत्रता सेनानी सह रांची के पहले सांसद स्व ठेबले उरांव की 162वीं जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि कुरमाली भाषा विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह एथिक कमेटी केंद्रीय मनोचिकित्सालय, भारत सरकार सदस्य राजाराम महतो ने स्व ठेबले उरांव के व्यक्तित्व व कृतित्व की विस्तृत चर्चा की. उन्होंने राज्यपाल व मुख्यमंत्री से स्व उरांव के पैतृक गांव गुडू में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने, रांची के पिस्का रेलवे स्टेशन का नाम ठेबले उरांव के नाम पर करने की मांग समेत गुडू को स्वतंत्रता सेनानी आदर्श ग्राम घोषित करने की मांग की. अध्यक्षता जौरा उरांव, धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश उरांव व संचालन सोमनाथ उरांव ने किया. मौके पर नंदकिशोर महतो, कुशवाहा विजय कुमार महतो, रामनंद महतो, जौरा उरांव, पानियल एक्का, प्रभु लोहारा, विश्वनाथ पाहन, जीतराम लोहरा, शिवशंकर नीलकंठ, आत्मा उरांव, अनिल उरांव, सोमनाथ उरांव व प्रकाश उरांव व ग्रामीण शामिल हुए.