हिंदू शास्त्र के मुताबिक सितंबर माह में कई त्योहार और पर्व मनाए जाते हैं. इनमें सबसे पहले पितृ-पक्ष आते हैं. पितृ-पक्ष के 15 दिनों में सभी लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनका तर्पण करते हैं. इनके समाप्त होते ही शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत होती है. इस बार ये नवरात्रि सोमवार 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रहे हैं.
इस मामले पर लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जो काफी शुभ है. उन्होंने कहा कि इस बार शारदीय नवरात्रि अपने आप में बड़ा खास है क्योंकि ये 10 दिन के हैं. उन्होंने कहा कि इस नवरात्रि में ब्रह्म, शुक्ल और महालक्ष्मी योग भी बन रहे हैं. इस वजह से कई राशियों के भाग्य भी खुलेंगे और धन-धान्य की प्राप्ति भी होगी.
नवरात्रि में होती है विभिन्न स्वरूपों की पूजा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि नवरात्रि 2025 में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-आराधना होती है. पहले दिन प्रतिप्रदा को घटस्थापना होती है. नौ दिनों तक मंदिरों में मां की प्रतिमा सजाई जाती है. उन्होंने कहा कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है. लोग व्रत रख कर पूजन-हवन करते हैं. डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि इसे शक्ति की उपासना का पर्व भी माना जाता है.
सभी राशियों पर पड़ेगा असर
डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि शारदीय नवरात्रि 2025 में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन कुछ राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा. उन्होंने कहा कि धार्मिक दृष्टि की बात की जाए तो कुछ राशियों को करियर, धन, प्यार मिलने वाला है. आइये विस्तार से जानते हैं कौन-कौन सी वे राशियां हैं.
- मेष राशि
ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि मेष राशि के लिए शारदीय नवरात्रि 2025 काफी शुभ रहने वाला है. इन राशियों के जातकों का आत्मविश्वास और एनर्जी लेवल हाई रहेगा. सभी रुके हुए काम समय से पूरे होंगे. करियर की बात करें तो नई नौकरी के योग बन रहे हैं. वहीं, बिजनेस करने वालों को भी कोई अच्छी डील मिल सकती है. नौ दुर्गा की असीम कृपा बरसेगी और धन-धान्य बढ़ेगा. - सिंह राशि
उन्होंने कहा कि यह शारदीय नवरात्रि 2025 सिंह राशि के लिए भी लाभदायक रहने वाला है. सिंह राशियों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है. सुख-समृद्धि आएगी. धन से जुड़े सभी मामले पूरे होंगे. परिजनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा. गृहस्थ जीवन के लोगों को अपार खुशियां मिलेंगी. - धनु राशि
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को भी लाभ होगा. इनके लिए आर्थिक उन्नति का समय शुरू हो जाएगा. इनकम के नए सोर्स खुलेंगे. नौकरी करने वालों को प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है. वहीं, छात्रों के बारे में बात करें तो उन्हें भी सफलता मिलेगी. इन राशियों के भी रुके काम समय से पूरे होंगे.


