सैयारा ने अपनी रिलीज के 12 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस लव स्टोरी फिल्म ने नौजवानों पर अलग ही जादू कर दिया है,. जिसे देखो वो सैयारा बनकर घूम रहा है. चारों तरफ बस सैयारा की ही चर्चा हो रही है. फिल्म की हाइप बढ़ने से इसकी कमाई में भी बढ़ोतरी हो रही है. यशराज बैनर तले बनी फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सैयारा हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी लव-स्टोरी फिल्म बन गई है, जिसने अब तक सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है. बात करेंगे उन हिंदी सिनेमा में बनी उन हाईएस्ट ग्रॉसिंग लव स्टोरी फिल्में की जिनकी कमाई का रिकॉर्ड सैयारा ने ढेर कर दिया है.
सैयारा की कमाई
फिल्म मेकर्स ने सैयारा की कमाई की ऑफिशियल आंकड़ा जारी किया है. फिल्म की कमाई की बात करें तो इसमें वर्ल्डवाइड 404 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. भारत में फिल्म का कलेक्शन 318 करोड़ रुपये का ग्रॉस और 260.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ओवरसीज में 86 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. मेकर्स ने बताया है कि सैयारा इंडियन सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लव-स्टोरी फिल्म बन गई है. इसी के साथ मेकर्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, सैयारा हर किसी के दिल को छू रही है, सैयारा’.
- टॉप हाईएस्ट ग्रॉसिंग रोमांटिक म्यूजिकल, कॉमेडी और दर्दभरी लव स्टोरी फिल्में
कबीर सिंह
ये जवानी हे दिवानी
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
गोलियों की रासलीला राम लीला
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
ऐ दिल है मुश्किल
- https://www.youtube.com/embed/hw_HpTI_Wkw
- 100 करोड़ और उससे कम कमाने वालीं फिल्में
जब तक है जान (100 करोड़ नेट कलेक्शन)
रब ने बना दी जोड़ी (84 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन)
आशिकी 2 (78 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन)
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (53 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन)
कुछ कुछ होता है (46 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन)
कहो ना प्यार है (44 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन)
सैकनिल्क के अनुसार
फिल्म- कबीर सिंह
रिलीज – 21 जून 2019
डायरेक्टर- संदीप रेड्डी वांगा
स्टारकास्ट- शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी
बजट- 55 करोड़ रुपये
नेट कलेक्शन 278.80 करोड़,
ग्रॉस कलेक्शन 330 करोड़ रुपये
ओवरसीज कलेक्शन- 47 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड – 377 करोड़ रुपये
वर्डिक्ट- ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर
- https://www.youtube.com/embed/VOLKJJvfAbg
फिल्म- ये जवानी है दिवानी
रिलीज – 31 मई 2013
डायरेक्टर- करण जौहर
स्टार कास्ट- रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
बजट- 75 करोड़ रुपये
नेट कलेक्शन-188.57 करोड़ रुपये
ग्रॉस कलेक्शन- 242 करोड़ रुपये
ओवरसीज कलेक्शन-76 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड- 318 करोड़ रुपये
वर्डिक्ट- ब्लॉकबस्टर
- https://www.youtube.com/embed/jHNNMj5bNQw
फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
रिलीज – 28 जुलाई 2023
डायरेक्टर- करण जौहर
स्टार कास्ट- रणवीर सिंह और आलिया भट्ट
बजट- 150 करोड़
नेट कलेक्शन- 153.55 करोड़ रुपये
ग्रॉस कलेक्शन- 182.5 करोड़ रुपये
ओवरसीज कलेक्शन-175 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड- 357.55 करोड़ रुपये
वर्डिक्ट- हिट
- https://www.youtube.com/embed/QXJyMpxd210
फिल्म- गोलियों की रासलीला-रामलीला
रिलीज – 15 नवंबर 2013
डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली
स्टार कास्ट- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
बजट-88 करोड़ रुपये
नेट कलेक्शन- 117.53 करोड़ रुपये
ग्रॉस कलेक्शन- 158.57 करोड़ रुपये
ओवरसीज कलेक्शन-59.50 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड- 218.07 करोड़ रुपये
वर्डिक्ट- हिट
- https://www.youtube.com/embed/szVW_w-W8cQ
फिल्म- बद्रीनाथ की दुल्हनिया
रिलीज – 10 मार्च 2017
डायरेक्टर- शशांक खैतान
स्टार कास्ट- वरुण धवन और आलिया भट्ट
बजट- 44 करोड़ रुपये
नेट कलेक्शन- 117.89 करोड़ रुपये
ग्रॉस कलेक्शन- 162.17 करोड़ रुपये
ओवरसीज कलेक्शन-38.90 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड- 201.07 करोड़ रुपये
वर्डिक्ट- सुपरहिट
- https://www.youtube.com/embed/HyLCgkQtluw
- https://www.youtube.com/embed/BSJa1UytM8w
फिल्म- सैयारा
रिलीज – 18 जुलाई 2025
डायरेक्टर- मोहित सूरी
स्टार कास्ट- अहान पांडे और अनीत पड्डा
बजट- 40 से 50 करोड़ रुपये
नेट कलेक्शन- 260.25 करोड़ रुपये
ग्रॉस कलेक्शन- 318 करोड़ रुपये
ओवरसीज कलेक्शन- 86 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड- 404 करोड़ रुपये
वर्डिक्ट- ब्लॉकबस्टर


