फिल्म ‘सूबेदार’ का नया ऑफिशियल सॉन्ग वीडियो ‘बालम सूबेदार’ आज रिलीज हो गया है. इस गाने में अनिल कपूर सूबेदार अर्जुन मौर्य और खुशबू सुंदर सुधा के किरदार में नजर आ रही हैं. आइकॉनिक ट्रैक के इस नए अंदाज को सुनकर आप इसे लंबे समय तक गुनगुनाते रहेंगे. रीइमेजिन किया गया यह गाना सूबेदार अर्जुन मौर्य और उनकी पत्नी सुधा के रिश्ते की एक खास झलक पेश करता है. यह वीडियो दिखाता है कि कैसे सुधा को अपने सूबेदार पर गर्व है और कैसे उनका प्यार अर्जुन को वर्दी के बाहर भी मजबूती देता है.
यह गाना अर्जुन और सुधा के रिश्ते को केंद्र में लाता है और फिल्म की दुनिया में गर्मजोशी और खास आकर्षण जोड़ता है. सुधा को अपने सूबेदार पर गर्व और दोनों की सहज केमिस्ट्री अर्जुन मौर्य के किरदार को भावनात्मक गहराई देती है. एक ऐसा शख्स जो वर्दी में सम्मान पाता है और घर पर सच्चा प्यार. विजुअल्स इस कहानी को और भी प्रभावशाली बनाते हैं, जहां नॉस्टेल्जिया और भावुक पलों का खूबसूरत मेल दिखाई देता है.
‘बलम सूबेदार’ को रुत्विक तलाशिलकर ने कंपोज किया है. इस रीक्रिएटेड वर्जन को जीडी कौर ने अपनी आवाज दी है. यह गाना मूल रूप से राज मावर द्वारा रियल म्यूजिक प्रोडक्शन के लिए तैयार किया गया था. इसके नए बोल यंगवीर ने लिखे हैं और म्यूजिक सुपरविजन आकाशदीप सेनगुप्ता ने किया है.
फिल्म ‘सूबेदार’ का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है और इसका निर्माण विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने मिलकर किया है. फिल्म में अनिल कपूर और राधिका मदन मुख्य भूमिकाओं में हैं. साथ ही सौरभ शुक्ला , आदित्य रावल , फैसल मलिक , मोना सिंग और खुशबू सुंदर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ‘सूबेदार’ 5 मार्च को हिंदी, तमिल और तेलुगु में भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीम होगी.


