Tuesday, March 24, 2026

सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर में शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

Share

Ranchi : RANCHI  के कांके रोड स्थित सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर में शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा.

इस शिविर में मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव राठी (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट) मरीजों की जांच करेंगे और जरूरी चिकित्सीय सलाह देंगे.

  • हृदय से संबंधित किसी भी समस्या से पीड़ित मरीज इस नि:शुल्क शिविर का लाभ ले सकते हैं. जिन मरीजों के पास पहले से इलाज या जांच से जुड़े कागजात हैं, वे उन्हें साथ लेकर आएं, ताकि सही सलाह दी जा सके.

सीसीएल समय-समय पर देश के जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाकर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता है. इसका उद्देश्य यह है कि जरूरतमंद लोगों को गंभीर बीमारियों के आधुनिक इलाज की सुविधा उनके घर के पास ही मिल सके और अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.

Read more

Local News