Wednesday, March 18, 2026

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची झामुमो जिला समिति की बैठक में हिस्सा लिया और नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्देश दिए.

Share

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आवास पर रांची झामुमो जिला समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा तथा संगठन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई.

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद “पिंटू”, केंद्रीय सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी, हेमलाल मेहता, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के साथ नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, सुषमा वरदेवा, अंकिता वर्मा, रांची जिला संयोजक मंडली के सदस्य, रांची महानगर संयोजक मंडली के सदस्य, रांची जिला अंतर्गत सभी प्रखंड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा रांची महानगर अंतर्गत सभी वार्ड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए.

रांची जिला झामुमो समिति की बैठक में सभी 18 प्रखंडों के झामुमो अध्यक्ष, सचिव और नगर निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्डो के अध्यक्ष, सचिव, संयोजक प्रमुख, रांची जिला संयोजक की उपस्थिति रही. खास बात यह रही कि आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खुद सभी उपस्थित पदाधिकारियों की उपस्थिति बनायी.

झामुमो के संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने कहा कि भले ही शहरी निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा हो लेकिन जो भी उम्मीदवार मेयर, वार्ड पार्षद, नगर परिषद-नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए चुनाव में उतरेंगे, वह किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़े हुए ही होंगे. ऐसे में जरूरत इस बात की है कि हम ऐसी रणनीति बनाएं कि दलीय आधार पर चुनाव नहीं होने के बावजूद हमारी पार्टी से जुड़े हुए उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा जीत हासिल करें.

Read more

Local News