Friday, April 18, 2025

 सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे अप्रैल महीने के 2500 रुपये, अफसर ने दिया बड़ा अपडेट

Share

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत तीन महीने की एकमुश्त राशि गोड्डा जिले की दो लाख से अधिक महिला लाभार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है। सभी लाभुकों के बैंक खातों में 7500 रुपये की सहायता राशि भेजी गई है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है।

  • गोड्डा। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत तीन महीने की एकमुश्त राशि जिले भर की दो लाख से अधिक महिला लाभार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है। सभी लाभुकों के बैंक खातों में 7500 रुपये की सहायता राशि भेजी गई है।

सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक अभय कुमार झा ने बताया कि जिले में मंईयां सम्मान की राशि दो लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में भेजी जा चुकी है। आवंटन के अभाव में अभी दस हजार लाभार्थियों को उक्त राशि भेजी जानी है।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी अप्रैल की राशि

सहायक निदेशक ने बताया कि मार्च माह तक बगैर आधार व बैंक खाते के लिंकेज के उक्त राशि भेजी गई है, लेकिन अप्रैल माह में उन्हीं लाभुकों को राशि भेजी जाएगी, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक होंगे। इसके लिए सभी लाभार्थियों को अपना आधार नंबर बैंक खाता से लिंक कराना होगा।

कई लाभार्थियों को नहीं मिली 3 महीने की राशि

इधर, विभागीय दावे के इतर कई ऐसे लाभुक हैं जिन्हें मार्च माह में तीन महीने की एकमुश्त राशि नहीं मिली है। इसमें सैदापुर की शांति देवी, रोजी खातून, नाजो खातून आदि की ओर से सामाजिक सुरक्षा कोषांग को आवेदन देकर मंईयां सम्मान राशि नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है।

लाभार्थियों ने क्या कहा?

लाभार्थियों का कहना है कि उनके आधार नंबर और बैंक खाते लिंक हैं। वहीं, राशन कार्ड में उनका नाम भी दर्ज है। बीते दो बार उन्हें मंईयां सम्मान की राशि मिल चुकी है लेकिन मार्च माह में एकमुश्त तीन माह की राशि किस वजह से नहीं भेजी गई, यह जांच का विषय है।

लाभार्थियों ने कहा कि मंईयां सम्मान राशि आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। झारखंड सरकार की ओर से महिलाओं के विकास और कल्याण के लिए यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को संबलता प्रदान कर रही है।

Read more

Local News