सैकनिल्क की मानें तो, सितारे जमीन पर ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये से खाता खोला था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 20.2 करोड़ रुपये कमाए. अब तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ गया है. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 88.79 फीसदी का उछाल आया तो वहीं तीसरे दिन यह उछाल 44.65 फीसदी दर्ज हुआ और फिल्म की पहले संडे 29.22 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 60.28 करोड़ रुपये हो गया है.
किन फिल्मों को तोड़ा रिकॉर्ड
सितारे जमीन पर ने पहले वीकेंड पर अक्षय कुमार की केसरी 2 (29.5 करोड़ रुपये), सनी देओल की जाट (40.25 करोड रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जबकि आमिर अपनी ही फ्लॉप फिल्म लाल सिंह चड्ढा के पहले वीकेंड कलेक्शन (61.36) को तोड़ने के करीब हैं. साल 2025 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने पहले वीकेंड 74.5 करोड़ रुपये और स्काई फोर्स ने 62.25 करोड़ रुपये कमाए थे.
- https://www.youtube.com/embed/GiVdj7fCuQs
कुबेर बनाम सितारे जमीन पर
इधर, 20 जून को सितारे जमीन पर के साथ रिलीज हुई साउथ फिल्म कुबेर की भी कमाई बॉक्स ऑफिस पर दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 16.5 करोड़ रुपये और पहले रविवार 17.62 करोड़ रुपये कमाए हैं. कुबेर ने पहले वीकेंड 49.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ऐसे में कुबेर कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्म सितारे जमीन पर से काफी पीछे चल रही है.
100 करोड़ी क्लब और सितारे जमीन पर
सितारे जमीन पर तेजी से 100 करोड़ी क्लब की ओर बढ़ रही है. सितारे जमीन पर आमिर खान की 8वीं 100 करोड़ी फिल्म बनने जा रही है. इससे पहले वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ठग्स ऑफ हिंदोस्तां, सीक्रेट सुपरस्टार, दंगल, पीके, धूम 3, 3 इडियट्स और गजनी 100 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है.


