Friday, March 27, 2026

सिकटा में निकाह के तीन महीने बाद वाहीद जमा नामक एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

Share

सिकटा में निकाह के तीन महीने बाद वाहीद जमा नामक एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव सिरिसिया के एक स्कूल परिसर में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शरीर पर पिटाई के कई निशान थे। परिजनों से पूछताछ जारी है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सिकटा। निकाह के करीब तीन माह बाद बेहरा पंचायत के झुमका वार्ड नंबर चार निवासी खलिकू जमा के पुत्र वाहीद जमा उर्फ लालबाबू(23 वर्ष) की हत्या पीट-पीटकर अज्ञात अपराधियों ने बीती रात कर दी।

सोमवार की सुबह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरिसिया के परिसर से पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया है।

युवक के शरीर पर पिटाई के ढेरों जख्म मिले हैं। घटना की सूचना मिलते हीं नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, मैनाटांड़ पुलिस अंचल के इंस्पेक्टर राजीव कुमार व थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य जांच के लिए पहुंचे।

एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के कंधा, पैर, चेहरा पर पिटाई का गहरा जख्म है। उसके हाथ पर दांत से काटने का निशान मिला है। घटना के बाबत मृतक के पिता खलिकू जमा व उसकी बहन पूछताछ की जा रही है। दोनों का बयान अलग-अलग है।

अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चला है। ऐसा प्रतीत होता है कि पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को लाकर स्कूल परिसर में फेंका गया है। मृतक के स्वजन ने अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

Read more

Local News