Friday, March 27, 2026

साल 2026 में इन सभी फिल्मों का कुल बजट अगर देखा जाए तो 5000 करोड़ रुपये के करीब बैठा रहा है.

Share

 साल 2025 खत्म होने की कगार पर है और यह अपने सेकंड लास्ट मंथ में चल रहा है. मौजूदा साल में कांतारा चैप्टर 1, छावा, सैयारा, कूली, वॉर 2 जैसी कमाऊ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा रहा. तीनों खान में से सिर्फ आमिर खान की फिल्म सितारे जमीं पर रिलीज हुई थी, जो 2025 की 10वीं सबसे कमाऊ फिल्म है. कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि 2026 में 2025 के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा बड़ा धमाका करने जा रहा है, क्योंकि साल 2026 में वो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है, जिसका पूरे हिंदुस्तान को इंतजार है. वहीं, एक फिल्म पर तो पूरे 4000 करोड़ रुपये का दांव लगा है.

किंग

इस वक्त साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शाहरुख खान की मास एक्शन फिल्म किंग है, जिसके टीजर ने किंग खान के फैंस के बीच बैचेनी पैदा कर दी है. यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला, अभय वर्मा, करणवीर मल्होत्रा और सुहाना खान नजर आने वाले हैं. ऐसी लंबी चौड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म का इंतजार तो अपने आप ही बनता है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये है, हालांकि मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह तय है कि फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी. पठान के बाद शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी फिर धमाल करने की फिराक में है. इधर, इस फिल्म में शाहरुख के नए लुक ने फिल्म को देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

टॉक्सिक

केजीएफ स्टार यश अपने फैंस के लिए फिल्म ‘टॉक्सिक’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. यश की पिछली फिल्म केजीएफ 2 साल 2022 में रिलीज हुई थी और एक्टर अब पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर उतरने जा रहे हैं. फिल्म की कहानी क्या है अभी कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की स्टारकास्ट में यश, टोविनो थोमस, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय नजर आने वाले हैं. फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. यश ने केजीएफ से जो फैन बेस बनाया है, उनके लिए यह बहुत बड़ी फिल्म होने जा रही है.

बैटल ऑफ गलवान

‘सिकंदर’ की फ्लॉप के बाद सलमान खान अपनी नई वॉर बेस्ड फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में बिजी हैं. इसमें भाईजान उस आर्मी ऑफिसर का रोल करेंगे, जिन्होंने साल 2020 में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में पत्थर और डंडों से लड़ाई की थी. सलमान फिल्म के लिए बॉडी बना रहे हैं और हाल में तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें भाईजान की मसल्स दिखी थीं. फिल्म की शूटिंग लद्दाख में शुरू हुई थी और फिल्म दिसंबर 2025 तक बन सकती है. फिल्म साल 2026 में कब रिलीज होगी, इसका ऐलान बहुत जल्द हो जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लेखिया ने किया है.

लव एंड वॉर

साल 2026 में रिलीज होने वाली पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म लव एंड वॉर को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं. संजय लीला भंसाली की फिल्मों का सिनेप्रेमियों को खूब इंतजार रहता है. पिछली बार उन्होंने देश की सबसे महंगी सीरीज हीरामंडी- द डायमंड बाजार बनाई थी, जो हिट साबित हुई. अब भंसाली प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म लव एंड वॉर अपनी टॉप स्टारकास्ट से भी चर्चा में है. फिल्म में विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम रोल में हैं. पहली बार तीनों साथ में नजर आएंगे. फिल्म में विक्की और रणबीर आर्मी मैन के रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म साल 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है

रामायण: पार्ट 1

आखिर में इंडियन सिनेमा की सबसे महंगे बजट (4000 करोड़ रुपये) की फिल्म रामायण दो पार्ट में बनेगी, जिसका पहला पार्ट रामायण: पार्ट 1 साल 2026 की दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, केजीएफ एक्टर यश रावण, सनी देओल हनुमान, काजल अग्रवाल मंदोदरी, विवेक ओबेरॉय विभीषण, अरुण गोविल राजा दशरत और लारा दत्ता कैकेयी के रोल में नजर आएंगी. दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं, जिन्होंने खुलासा किया था कि फिल्म पर तकरीबन 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं. ऐसे में दर्शकों को इस बात का इंतजार है कि 4000 हजार करोड़ रुपये में बनने वाली इस फिल्म में क्या-क्या खास होगा.

Read more

Local News