Monday, March 23, 2026

सामंथा रुथ प्रभु की शादी से जुड़ी एक और नया वीडियो सामने आया है.

Share

 तेलुगु एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू की शादी 1 दिसंबर को कोयंबटूर में हुई. ‘द सिटाडेल: हनी बनी’ स्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान हो गया. हालांकि, इस जोड़े की खुशनुमा तस्वीरें सभी को पसंद आई हैं. वहीं, नई नवेली दुल्हन की मेकअप रूम से नया वीडियो और तस्वीरें सामने आई है.

हेयरस्टालिश अपर्णा ने अपने इंस्टाग्राम पर सामंथा की अनसीन वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की है. इसे साझा करते हुए अपर्णा ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक सपना सच हो गया. स्टनिंग और स्वीट सामंथा रूथ प्रभु की शादी के लिए उनके बालों को स्टाइल करके बहुत सम्मानित और रोमांचित महसूस कर रही हूं. वह अंदर से भी उतनी ही प्यारी हैं जितनी स्क्रीन पर हैं. सामंथा और उनके पार्टनर राज निदिमोरू को जिंदगी भर अनगिनत, खूबसूरत पलों की शुभकामनाएं. मुझे अपनी परियों की कहानी का एक छोटा सा हिस्सा बनने देने के लिए धन्यवाद.’

पोस्ट की पहली तस्वीर में अपर्णा दुल्हन बनीं सामंथा के साथ पोज देती दिख रही हैं. वहीं, दूसरे स्लाइड में अपर्णा को सामंथा का हेयरस्टाइल करते हुए देखा जा सकता है. अन्य तस्वीरें सामंथा और राज की शादी की है, जिसमें वे रस्मे और पोज देते दिख रहे हैं.

सोमवार को सामंथा रूथ प्रभु की दोस्त- फैशन डिजाइनर, मॉडल, एंटरप्रेन्योर शिल्पा रेड्डी ने भी शादी वेन्यू से कुछ तस्वीरें साझा की थी. शिल्पा ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘सैम और राज ईशा फाउंडेशन का एक सुंदर भूत शुद्धि विवाह. लाल बॉर्डर वाली सस्पिशियस लीफ ग्रीन रंग की यह सिंपल और सुंदर कांची कॉटन हाथ से बुनी साड़ी पहनाकर बहुत मजा आया, इसे साउथ इंडिया, टेम्पल ज्वेलरी के साथ पेयर किया.’

सामंथा की मुलाकात राज से द फैमिली मैन वेब सीरीज के दौरान हुई थी. इसके बाद, यह अफवाह उड़ी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. लेकिन सामंथा और राज ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा. सामंथा ने 2017 में तेलुगु स्टार नागा चैतन्य से शादी की थी. हालांकि, पर्सनल कारणों से 2021 में दोनों का तलाक हो गया.

Read more

Local News