Saturday, March 28, 2026

सरायकेला पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है.

Share

सरायकेला: जिले के कांड्रा पुलिस को महिला की गला काटकर हत्या मामले में सफलता हाथ लगी है. कांड्रा पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से कटा हुआ सिर समेत हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है.

  • इस मामले में सरायकेला एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि बीते 3 जून को कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनी-कांड्रा रेल लाइन पर भालुक पहाड़ी और भादूवागोंडा के बीच एक महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया था.
  • घटना के बाद महिला के पति लूथरू मांझी की लिखित शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया, जिसमें हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की पहचान सुनील मुर्मू, बाबूराम हांसदा, अजीत मुर्मू, गोविंद मुर्मू के रूप में हुई है. पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
  • मछली पकड़ने से रोकने के कारण हुई थी हत्या

एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि महिला मैनी मंझियांन 31 मई को कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर गांव के एक डोभा में नहाने गई थी. जहां चार युवक भी मछली पकड़ने पहुंचे थे. महिला ने इसका विरोध किया. इस दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में चारों ने महिला की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. महिला वहीं बेहोश हो गई और फिर अगले दिन महिला की कुल्हाड़ी से सिर कटाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर ले जाकर फेंक दिया गया.

Read more

Local News