Thursday, April 2, 2026

सनकी बेटे ने तलवार से पिता का गला उतारा, संपत्ति के लिए बन गया हत्यारा

Share

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जगदीशपुर थाने की पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है

आरा. बिहार के भोजपुर स्थित आरा से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक सनकी बेटे ने संपत्ति के लिए अपने ही पिता की तलवार के गला काट कर हत्या कर दी. मृतक का शव खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोतीटोला गांव की है. मृतक की पहचान मोतीटोला गांव निवासी शिव प्रसन्न सिंह के 50 वर्षीय बेटे सत्येन्द्र सिंह उर्फ जयप्रकाश सिंह के रूप में हुई है.

हमले के वक्त खेत में काम कर रहे थे पिता

बताया जा रहा है कि मृतक जयप्रकाश सिंह खेत की तरफ गए थे. इसी दौरान पहली पत्नी का बेटा विष्णु कुमार वहां पहुंचा और पिता पर तलवार से वार कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जयप्रकाश सिंह की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जगदीशपुर थाने की पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

जयप्रकाश ने कर रखी थी दो शादियां

घटनास्थल पर जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि मृतक जयप्रकाश सिंह ने दो शादियां कर रखी थी. संपत्ति के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. इसको लेकर गांव में कई बार पंचायती भी हो चुकी थी. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि संपत्ति विवाद को लेकर ही पहली पत्नी के बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

Read more

Local News