Thursday, March 26, 2026

सदस्यता और चुनाव का जायजा लेने आएंगे संगठन प्रभारी!

Share

झारखंड न्यूज़ :(रांची) भाजपा के प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी जल्द ही रांची आकर सदस्यता अभियान की जानकारी लेंगे।पार्टी ने करीब 59 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। वाजपेयी लक्ष्य पूरा करने के लिए सदस्यता प्रभारी के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के संगठित चुनाव भी होंने है।

संगठन प्रभारी चुनावी प्रक्रिया और इसके जरिए समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का रोड मैप भी बनाएंगे.प्रदेश भाजपा का सदस्यता अभियान शक्ति केंद्र स्तर तक चलाया जा सकता है। ऑनलाइन तरीके से भाजपा ने सदस्य बना रही है।महीने भर चलने वाली इस प्रक्रिया में भाजपा के प्रदेश नेताओं को उम्मीद है,की तय लक्ष्य की प्राप्ति कर लिया जाएगा।केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से राज्य में सदस्यता अभियान की प्रभारी बनाई गई।पुंडेश्वरी को संदेश सदस्यता अभियान की प्रगति से प्रतिदिन अवगत कराया जाता है।इसके साथ ही पार्टी ने संगठनिक चुनाव के लिए टीम का गठन कर लिया है।

संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी अपने दौरे में ओबीसी मोर्चा महिला मोर्चा समेत मुख्य प्रकोष्ठों के प्रदेश नेतृत्व संग अलग से बैठक करेंगे।सदस्यता अभियान के लिए मोर्चा को भी लक्ष्य दिया गाया है । ओबीसी मोर्चा को सदस्यता अभियान में सक्रियता से हिस्सेदारी निभाने की सलाह दी गई है। रांची में बैठक के बाद सदस्यता अभियान की प्रगति से लक्ष्मीकांत वाजपेयी केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराएंगे।

Read more

Local News