Tuesday, March 17, 2026

श्रीलंका के विरान चामुदिथा ने अंडर 19 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया.

Share

 श्रीलंका के विरान चामुदिथा ने शनिवार, 17 जनवरी को जापान के खिलाफ मैच के दौरान अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया. चामुदिथा ने 192 रन बनाए, जो अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

इसके साथ 17 वर्षीय ओपनर चामुदिथा ने 2018 में केन्या के खिलाफ बनाए गए श्रीलंका के अपने ही देश के हसिथा बोयागोडा के 191 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया. चामुदिथा ने अपने परी में 26 चौके और एक छक्का लगाया. खास बात ये है कि चामुदिथा ने अब तक 17 यूथ वनडे खेले हैं और यह इस फॉर्मेट में उनका पहला शतक था. इस पारी से पहले उनके नाम तीन अर्धशतक थे.

इस शानदार पारी की बदौलत श्रीलंका ने अपने 50 ओवर में चार विकेट पर 387 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. उसके बाद जापान को पूरे 50 ओवर में केवल 184 रन ही बनाने दिया. जिसकी वजह से श्रीलंका ने 203 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया.

अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर

  • विरान चामुदिथा (श्रीलंका) 192 बनाम जापान, 17 जनवरी 2026
  • हसिथा बोयागोडा (श्रीलंका) 191 बनाम केन्या, 23 जनवरी 2018
  • जैकब भुला (न्यूजीलैंड) 180 बनाम केन्या, 17 जनवरी 2018
  • डोनोवन पैगन (वेस्टइंडीज) 176 बनाम स्कॉटलैंड, 21 जनवरी 2002
  • डैन लॉरेंस (इंग्लैंड) 174 बनाम फिजी, 27 जनवरी 2016

अंडर 19 वर्ल्ड कप की रिकॉर्ड साझेदारी
इसके अलावा चामुदिथा ने दिमांथा महाविथाना के साथ रिकॉर्ड तोड़ 328 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की, जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का नया रिकॉर्ड है. इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के डैन लॉरेंस और जैक बर्नहैम के नाम था, जिन्होंने 2016 में फिजी के खिलाफ 303 रनों की पार्टनरशिप की थी.

अंडर 19 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी

  • 328 रन, दिमंथा महाविथाना और विरान चामुदिथा, श्रीलंका बनाम जापान, 17 जनवरी 2026
  • 303 रन, डैन लॉरेंस और जैक बर्नहैम, इंग्लैंड बनाम फिजी, 27 जनवरी 2016
  • 273 रन, ब्रैड विल्सन और बीजे वॉटलिंग, न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, 19 फरवरी 2004

Read more

Local News