भारत के पूर्व क्रिकेटर और एक्टर शिखर धवन ने शनिवार, 21 फरवरी को एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी कर ली. उन्होंने शादी दिल्ली में की. शादी सम्पन्न होने के बाद इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी खास पल साझा किए. वहीं, आज, इस न्यूली वेड्स ने अपने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें अपने फैंस को दिखाई है, जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है.
रविवार को, शिखर और सोफी ने इंस्टाग्राम पर एक नया ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है. यह पोस्ट उनके वेडिंग रिसेप्शन की है. नए शादीशुदा जोड़े ने अपने शानदार आउटफिट से सबका ध्यान खींचा. उनका यह आउटफिट मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था. अपनी वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे दिल वीच है हम-तुम’.
इस खास शाम के लिए, शिखर धवन ने खास क्लासी ब्लैक टेलर्ड सूट चुना. शार्प सिल्हूट और मोनोक्रोमैटिक लुक ने ‘मॉडर्न जेंटलमैन’ वाला लुक दिया. ऑल ब्लैक लुक में दूल्हेराजा काफी हैंडसम लग रहे थे.
शिखर धवन के बगल में खड़ी सोफी शाइन शिमरी लाइट पिंक कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. उनका लहंगा काफी स्टाइलिश था. ब्लाउज में हैवी कढ़ाई की गई थी, जबकि लहंगे की स्कर्ट में शाइनिंग थी. लाइट पिंक कलर ने सोफी के क्लासिक लहंगे को और खास बना दिया था. उन्होंने अपने रिसेप्शन लुक को स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ पेयर किया और अपने बालों को सॉफ्ट, कर्ली वेव्स में स्टाइल किया.
शिखर और सोफी के वेडिंग आउटफिट भी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए थे. सोफी क्रीम कलर का फूलों की कढ़ाई वाला आइवरी लहंगा पहना था, जिसे मोतियों की लड़ियों वाले हाई-नेक ब्लाउज के साथ पूरा किया. शिखर ने अपनी दुल्हन के साथ ट्विनिंग रते हुए शेरवानी चुनी थी, जिसे क्लासिक व्हाइट साफे के साथ पेयर किया. उनकी पहली पोस्ट एक जॉइंट इंस्टाग्राम अनाउंसमेंट थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘मिस्टर और मिसेज धवन.’
यह कपल एक साल से ज्यादा समय से डेटिंग कर रहा था. धवन ने मई 2025 में अपने रिश्ते को ऑफिशियली पब्लिक किया. 12 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई का अनाउंसमेंट किया, जिसके बाद खबर आई की फरवरी के तीसरे हफ्ते में यह कपल शादी कर सकता है. वेडिंग रिसेप्शन में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी शामिल हुए थे. पत्नी रितिका के साथ रोहित शर्मा भी न्यूलीवेड कपल को बधाई देने पहुंचे थे. उनके अलावा सुरेश रैना भी नजर आए थे.


