Sunday, March 15, 2026

शिखर धवन को दूसरी शादी के दो दिन बाद ही कोर्ट से एक्स-वाइफ आयशा मुखर्जी के केस में बड़ी राहत मिली है.

Share

 टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को दूसरी शादी के दो दिन बाद ही कोर्ट से एक्स-वाइफ आयशा मुखर्जी के केस में बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट फैमिली कोर्ट के जज देवेंदर कुमार गर्ग ने शिखर धवन की पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को एक ऑस्ट्रेलियन प्रॉपर्टी सेटलमेंट से मिले 5 करोड़ 72 लाख रुपये वापस करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने अपने फैसला में कहा कि यह एग्रीमेंट धमकी और फ्रॉड से हासिल किया गया था.

पटियाला हाउस कोर्ट ने आयशा मुखर्जी को धवन के केस फाइल करने की तारीख से रकम पर 9 परसेंट सालाना ब्याज देने का भी निर्देश दिया. जज गर्ग ने अपने फैसले में ये भी सुनाया कि ऑस्ट्रेलियन कोर्ट को कपल के शादी के झगड़ों को देखने का कोई अधिकार नहीं है.

क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया की एक संपत्ति को बेचने के बाद वहां की कोर्ट के संपत्ति सेटलमेंट से जुड़ा एक आर्डर है. जिसमें ऑस्ट्रेलियन कोर्ट ने 2024 को कपल की प्रॉपर्टीज को बांटने के कई ऑर्डर दिए. जिसमें धवन की इंडिया में प्रॉपर्टीज और फाइनेंस भी शामिल थे. ऑस्ट्रेलियन कोर्ट ने मुखर्जी को एसेट पूल का 15 परसेंट दिया था. जिसके बाद शिखर ने दिल्ली के कोर्ट का रुख किया जहां कोर्ट ने ऑस्ट्रेलियन कोर्ट के ऑर्डर पर आगे कोई कार्रवाई करने पर रोक लगाने का आदेश दिया, और कहा कि ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट को शिखर धवन और उनकी पत्नी के बीच के वैवाहिक विवाद को सुनने का क्षेत्राधिकार नहीं है.

शिखर धवन की पूर्व पत्नी कौन हैं?
शिखर धवन की पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं. शिखर धवन ने उनसे 2012 में पहली शादी की थी. आयशा तलाकशुदा थी और उनकी दो बेटियां भी थीं. 2014 में शिखर के बेटे जोरावर का जन्म हुआ. लेकिन कपल के बीच रिश्ते में दरार साल 2020 से आने लगी और 2023 में कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी थी.

धवन ने कोर्ट में कहा क्या कहा?
धवन के मुताबिक शादी के तुरंत बाद ही आयशा उन्हें धमकी देने लगी थी कि वो उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक आरोप लगाकर उनका क्रिकेट करियर खराब कर देगी. शिखर धवन ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने भारत में अपने पैसे से संपत्ति खरीदी लेकिन आयशा ने उन संपत्तियों को अपने नाम रजिस्टर करने के लिए मजबूर किया. शिखर धवन की ओर से कहा गया कि ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने जो बंटवारे का आदेश दिया था वो हिन्दू विवाह अधिनियम और भारतीय कानूनों का उल्लंघन है. धवन की दलील सुनने के बाद, जज गर्ग ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट के आदेशों से बंधे नहीं हैं.

शिखर धवन का क्रिकेट करियर
शिखर धवन क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. लेकिन उससे पहले उन्होंने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच में खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 2315 रन है, जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है. वनडे में धवन ने 17 शतक और 39 अर्धशतक की बदौलत कुल 6793 रन बनाए जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 1759 रन है, जिसमें उन्होंने 11 फिफ्टी किए हैं.

Read more

Local News