Friday, February 13, 2026

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधान परिषद में घोषणा की कि पंचायती राज व्यवस्था से आए शिक्षकों को प्रोन्नति मिलेगी, जिस पर विचार चल रहा है।

Share

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधान परिषद में घोषणा की कि पंचायती राज व्यवस्था से आए शिक्षकों को प्रोन्नति मिलेगी, जिस पर विचार चल रहा है। उन्होंने किशनगंज पॉलिटेक्निक कॉलेज में मनमानी वसूली की जांच के आदेश दिए। वित्त रहित शिक्षकों के वेतनमान पर अगले सप्ताह बैठक होगी। मंत्री ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के किशनगंज सेंटर के मुद्दे पर भी जानकारी दी।

पटना। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधान परिषद में कहा कि पंचायती राज व्यवस्था से आए शिक्षकों की अनदेखी नहीं की जाएगी। उनको प्रोन्नति देने पर विचार किया जा रहा है। इसका संज्ञान लिया गया है। इसमें वक्त लगेगा मगर प्रोन्नति दी जाएगी। वह विधानपार्षद वंशीधर ब्रजवासी के ध्यानाकर्षण का जवाब दे रहे थे।

वहीं, नवल किशोर यादव ने किशनगंज के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल प्रबंधन पर मनमानी वसूली का आरोप लगाया। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि 15 दिनों के अंदर मुख्यालय की उच्चस्तरीय टीम इसकी जांच करेगी।

वित्तरहित शिक्षकों के वेतनमान को लेकर अगले सप्ताह होगी बैठक

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानपरिषद में बताया कि वित्त रहित डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के वेतनमान देने को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी। विधानपरिषद सदस्यों ने मेज थपथपाकर इसका स्वागत किया।

Read more

Local News