Friday, February 13, 2026

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ओ’रोमियो आज 13 फरवरी को किस डे के मौके पर रिलीज हो चुकी है.

Share

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ओ’रोमियो आज 13 फरवरी को किस डे के मौके पर रिलीज हो चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 5.9 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है. इससे पता चलता है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने जा रही है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ओ’रोमियो दर्शकों को कैसी लग रही है और उनका इस फिल्म पर क्या रिस्पॉन्स है, चलिए जानते हैं.

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने फिल्म ओ’ रोमियो देख ली है और उन्होंनें फिल्म को बेहतरीन बताया है. मीरा ने स्टार हसबैंड शाहिद कपूर के काम की तारीफ की है.उन्होनें शाहिद को रोमियो और खुद को जूलियट कहा है. उन्होंने कहा कि शाहिद का अब तक का सबसे बेस्ट है.

एक एक्स यूजर फर्स्ट हाफ की तारीफ कर लिखता है, सॉलिड, कैरेक्टर बिल्डिंग और इंटेंस इंट्रोडक्शन. एक यूजर ने फिल्म ओ’रोमियो के स्टाइल के साथ-साथ बोल्ड, लव और वॉयलेंस बताया है. उसने लिखा है कि शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने शानदार काम किया है

एक और लिखता है, फर्स्ट हाफ देख लिया है, स्टाइलिश एक्शन, डार्क ह्यूमर, अभी तक मजेदार फिल्म है’. एक यूजर ने शाहिद कपूर की फिल्म को तीन स्टार्स और तीन थंब दिए हैं.

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म में शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा के रोल में हैं. तृप्ति को अफ्सा, नाना पाटेकर को इस्माइल खान, अविनाश तिवारी को जलाल, तमन्ना भाटिया को राबिया, दिशा पटानी को जूली के रोल में देखा जा रहा है. वहीं, विक्रांत मैसी का फिल्म में कैमियो है.

ओ’रोमियो डे वन कलेक्शन प्रेडिक्शन

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो शाहिद कपूर अपनी फिल्म ओ’रोमियो से 5 से 7 करोड़ रुपये से खाता खोल सकते हैं.

शाहिद कपूर की बिगेस्ट ओपनिंग फिल्में

कबीर सिंह (20 करोड़ रुपये)

पद्मावत (18 से 19 करोड़ रुपये)

आर..राजकुमार (10 करोड़ रुपये)

उड़ता पंजाब (10 करोड़ रुपये)

तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया (7 करोड़ रुपये)

हैदर (6.50 करोड़ रुपये)

कमीने (4 करोड़ रुपये)

अब देखना होगा कि शाहिद कपूर की फिल्म ओ’रोमियों किन-किन का रिकॉर्ड तोड़ती है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News