Friday, March 27, 2026

शाहरुख खान ने हाल ही में सिद्धार्थ आनंद की ‘किंग’ में नजर आने वाली हसीना के बारे में खुलासा किया है.

Share

‘पठान’ डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बर्थडे पर अपनी आगामी फिल्म का टाइटल का खुलासा कर फैंस को तोहफा दिया था. डायरेक्टर ने अपनी आगामी फिल्म का टाइटल ‘किंग’ रखा है. टाइटल के खुलासे के बाद से लोग फिल्म के स्टार कास्ट के बारे में जानने के लिए उत्सुक है. अफवाहे थी कि फिल्म में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ सकती है. इस अफवाहों पर अब एसआरके ने विराम लगा दिया है.

बर्थडे के बाद शाहरुख खान अपने फैंस से मिलने के लिए मुंबई में एक इवेंट रखा, जिसमें वह अपने चाहने वालों से मिले. इस दौरान उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में कुछ जानकारियां शेयर की. उन्होंने अपनी और दीपिका पादुकोण के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांटिक पलों के बारे में भी बात की.

फिल्म के पीछे की मकसद के बारे में शाहरुख खान कहते हैं, ‘फिल्म का मकसद यह है कि जब हम चीजों को पर्सनली लेते हैं, तो बड़े फैसले लेने लगते हैं. हमें सोचना चाहिए कि हम जो कर रहे हैं, वह सही है या नहीं. और हां, ‘किंग’ में हम किसी का पक्ष नहीं लेंगे. अगर आपको हमारा विचार पसंद आया हो, तो इसे फॉलो जरूर करें. हां, फिर बुराई ही करते रहना.’

इसी बीच एक फैन ने चिल्लाकर बोला कि उसके दिल में शाहरुख खान के लिए बहुत प्यार है. इस पर शाहरुख खान ने कहा, ‘मेरे साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं. प्यार तो जरूर होगा.’

2 नवंबर को सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान की फिल्म के टाइटल से पर्दा हटाया और आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि वह और शाहरुख खान ‘किंग’ के लिए एक साथ काम कर रहे हैं. इसे इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा है, ‘डर नहीं, दहशत हूं- किंग.’ 1 मिनट 11 सेकंड के क्लिप में किंग खान की दमदार लुक और डायलॉग्स की झलक देखने को मिली, जिससे फैंस की उत्सुकता फिल्म को लेकर बढ़ गई है.

शाहरुख को पिछली बार निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में देखा गया था, जो 2023 में रिलीज हुई थी. अब वह सिद्धार्थ आनंद की ‘किंग’ में नजर आएंगे . मार्फ्लिक्स एंटरटेनमेंट और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की सह-निर्मित इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. उनके अलावा अभय वर्मा, जयदीप अहलावत, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ और अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. ‘किंग’ को संभवतः गांधी जयंती 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

Read more

Local News