Saturday, March 28, 2026

शाहरुख खान ने बड़े बेटे आर्यन खान को औपचारिक रूप से लॉन्च कर दिया

Share

मुंबई: तो फाइनली बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने बड़े बेटे आर्यन खान को आज औपचारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. आज, 20 अगस्त को उनके बेटे की निर्देशित पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीव्यू रिलीज हुआ है. प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में, आर्यन ने अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया, जिसमें वह काफी नर्वस दिखें. उन्होंने खुलासा किया कि वह आज के दिन के लिए कितने दिनों से तैयारी कर रहे थे.

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान अपने फैमिली के साथ पहुंचे थे. इवेंट से कई सारे वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में किंग खान लोगों को अपने बेटे से इंट्रोड्यूस कराते नजर आते हैं. इस वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है.

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में स्टेज से लोगों को संबोधित करते हुए आर्यन खान कहते हैं, ‘आज मैं बहुत नर्वस हूं क्योंकि आज मैं पहली बार आप सबके सामने स्टेज पर आया हूं. और इसलिए मैं दो दिन और तीन रातों से ये स्पीच बार-बार लगाता प्रैक्टिस किए जा रहा हूं. असल में, मैं इतना नर्वस हूं कि मैंने टेलीप्रॉम्प्टर पे भी लिखावा दिया है.अगर यहां की बिजली चले जाए, तो मैं कागज के टुकड़े पे भी लिखके लाया हूं वो भी टॉर्च के साथ. और अगर तब भी मुझसे मिस्टेक हो जाए, तो पापा हैं ना.’


वायरल वीडियो में शाहरुख खान शानदार अंदाज में अपने बेटे आर्यन का परिचय देते हुए उन्हें मंच पर आमंत्रित करते हैं. स्टेज पर पहुंचकर आर्यन अपने लाइफ की पहली स्पीच शुरू की. उन्होंने खुलासा किया कि वह इसके लिए कितने नर्वस हैं. उन्होंने मजाक में कहा कि वह इतने घबराए हुए थे कि उन्होंने टेलीप्रॉम्प्टर और अपने पापा तक की मदद ले ली.

इस दौरान कैमरा किंग खान की तरह घुमता है और दिखाया जाता है कि कैसे सुपरस्टार अपने बेटे की मदद करने के लिए पीठ पर स्पीच का स्क्रिप्ट चिपकाए हुए हैं. आर्यन खान आगे लोगों के सामने हाथ जोड़कर कहते हैं, ‘अगर इन सबके बाद भी, मुझसे गलती हो जाए मुझे माफ करना, ये मेरा फर्स्ट टाइम है.’

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ कास्ट और क्रू
आर्यन खान के इस शो में रजत बेदी और गौतमी कपूर के साथ बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बाम्बा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह और विजयंत कोहली हैं. इस सीरीज का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है.आर्यन खान ने सह-निर्माता बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का निर्माण और निर्देशन किया है और इसे तीनों ने मिलकर लिखा है. इस शो का प्रीमियर 18 सितंबर से होगा.

Table of contents [hide]

Read more

Local News