Thursday, March 26, 2026

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

Share

युवक ने विधवा को शादी करने का वादा किया और उसके साथ कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा.

दुमका. विधवा को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में दुमका शहर के शिवपहाड़ निवासी राजकुमार साह नाम के युवक के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह कार्रवाई पीड़िता के लिखित बयान के आधार पर पुलिस ने की है. महिला का आरोप है कि उसके पति की मृत्यु कई वर्ष पूर्व हो चुकी है. उससे उसका एक बच्चा भी है. विधवा होने का नाजायज फायदा उठाते हुए युवक राज कुमार साह उसके घर अक्सर आना-जाना किया करता था. युवक ने विधवा को शादी करने का वादा किया और उसके साथ कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा. पर उसने जब युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो युवक ने साफ इंकार कर दिया. इसके बाद उसने आना-जाना करना भी बंद कर दिया. उसने कई बार युवक से मिलकर उसपर शादी करने के लिए दबाव बनाया, पर वह तैयार नहीं हुआ. मंगलवार की रात महिला ने नगर थाना पहुंचकर युवक के विरुद्ध लिखित शिकायत की और यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान करने में जुट गयी है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News