व्हाट्सएप भारत समेत दुनिया के कई देशों में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक है. इस ऐप में हमेशा नए फीचर्स आते रहते हैं और कंपनियां भी किसी न किसी नए फीचर्स पर काम करती रहती है. इस बार कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिसका यूज़र्स को काफी फायदा हो सकता है. व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.13.3 में टेस्ट कर रहा है. इस फीचर के आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में से अभी कौन-कौन ऑनलाइन है, उसकी पूरी लिस्ट एक जगह पर दिखाई देगी.
अभी तो किसी को ऑनलाइन देखने के लिए आपको उसका चैट खोलना पड़ता है और वहां ‘Online’ लिखा देखना होता है. इस प्रोसेस में थोड़ा टाइम लगता है और हरेक इंसान की चैट देखकर ऑनलाइन स्टेट्स चेक करना तो और भी ज्यादा टाइम वाला काम है. अब व्हाट्सएप के इस अपकमिंग फीचर की मदद से आप एक ही जगह पर सभी ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट देख पाएंगे. इसमें सबसे पहले जो लोग अभी ऑनलाइन हैं उनकी लिस्ट आएगी, उसके बाद हाल ही में एक्टिव रहे लोगों के नाम आएंगे. इन नामों के साथ ‘5 मिनट पहले’ जैसी जानकारी भी रहेगी.
ऑनलाइन स्टेट्स देखकर चैट होगी शुरू
यह सेक्शन स्क्रॉल करने लायक होगा और आप सीधे वहां से चैट शुरू कर सकेंगे. व्हाट्सएप सेटिंग्स में यह नया हब बनेगा. लिस्ट को नाम के हिसाब से या ऑनलाइन स्टेटस के हिसाब से शॉर्ट भी किया जा सकेगा. अगर किसी ने अपनी लास्ट सीन छुपा रखी है तो वह इस लिस्ट में नहीं दिखेगा. यानी प्राइवेसी पर पूरा ध्यान रखा गया है.
टेलीग्राम में पहले से ही ऐसी सुविधा है जहां फ्रीक्वेंट कॉन्टैक्ट्स की ऑनलाइन लिस्ट मिल जाती है. सिग्नल सरलता पर जोर देता है जबकि फेसबुक मैसेंजर में एक्टिव टैब है लेकिन उसमें प्रमोशनल चीजें भी रहती हैं. व्हाट्सएप की यह नई सुविधा इनके बीच एक अच्छा बैलेंस रख सकती है.
धीरे-धीरे होगा रोलआउट
iOS बीटा में भी इसके टेस्ट शुरू हो गए हैं जिससे लगता है कि जल्द ही दोनों प्लेटफॉर्म पर यह रोलआउट हो जाएगा. अभी यह फीचर शुरुआती टेस्टिंग स्टेज में है इसलिए कोई आधिकारिक रिलीज डेट नहीं बताई गई है. आमतौर पर व्हाट्सएप बीटा को धीरे-धीरे बढ़ाता है और एक-दो महीने में स्टेबल वर्जन में शामिल कर देता है. इस फीचर के लिए कोई एक्स्ट्रा परमिशन की जरूरत नहीं पड़ेगी और ज्यादातर एंड्रॉयड फोनों पर यह काम करेगी.
जो लोग बड़े ग्रुप्स मैनेज करते हैं या प्रोफेशनल काम के लिए व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं उनके लिए यह बदलाव काफी फायदेमंद होगा. रोजमर्रा की छोटी-छोटी दिक्कतें कम हो जाएंगी. हालांकि, साधारण यूजर्स को शायद इतना फर्क न लगे क्योंकि चैट में ग्रीन डॉट पहले से ही मौजूद है.


