Saturday, March 28, 2026

व्यवसायी से रंगदारी की मांग को लेकर दी गयी धमकी

Share

शहर के यमुना चौक स्थित कोलकाता बिरयानी नामक दुकान के संचालक मो.अयूब से दस हजार रुपये रंगदारी की मां करते हुए हुए उसे जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज की गई है

बक्सर.

शहर के यमुना चौक स्थित कोलकाता बिरयानी नामक दुकान के संचालक मो.अयूब से दस हजार रुपये रंगदारी की मां करते हुए हुए उसे जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज की गई है. इस मामले में जिले के सिमरी रामोपट्टी निवासी अयूब ने टाउन थाना में शिकायत की है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. इस मामले में खलासी मुहल्ला निवासी महेश राम समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़ित व्यवसायी का आरोप है कि महेश राम दुकान में आए और 10 हजार रुपया प्रति माह रंगदारी की मांग की. इस पर उसने असमर्थता व्यक्त किया तो मेरी अनुपस्थिति में 28 मई की पूर्वाह्न लगभग 9:45 बजे महेश राम अन्य चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों के साथ दुकान में गए और कर्मियों से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज से घटना की पुष्टि की जा सकती है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News