Friday, March 20, 2026

विवाहिता ने लगाया ससुरालवालों पर हत्या करने के प्रयास का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Share

विवाहिता ने लगाया ससुरालवालों पर मारपीट कर हत्या करने के प्रयास का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

मुजफ्फरपुर करजा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर कमरे में कैद कर फांसी लगाकर हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि उसकी शादी 14 सितंबर 2024 को हुई थी. शादी में उसके पिता ने उपहार स्वरूप नकदी, आभूषण व फर्नीचर दिया था. शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल के लोग दहेज में बाइक की डिमांड करने लगे. इनकार करने पर उसको तरह- तरह से प्रताड़ित किया जाता था. कमरे में बंद कर भूखा रखा जाता था. इस बीच वह पांच माह की गर्भवती हो गयी. बीते एक जुलाई को सभी ससुराल वालों ने उसकी हत्या की पूरी प्लानिंग तैयार कर ली. कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा. उसने मायके में फोन कर घटना की जानकारी दी. उसके माता- पिता उसके ससुराल आये तो देखा कि सभी आरोपी पंखे में फंदा लगाकर उसको लटकाने की कोशिश कर रहे थे. खिड़की से वे लोग शोर मचाये तब जाकर उसकी जान बची. परिवार वालों ने पहले उसको इलाज के लिए मड़वन हॉस्पिटल में ले गए. पूर्व में भी उसकी दो बार हत्या की साजिश रची गयी थी

Table of contents [hide]

Read more

Local News