Thursday, March 19, 2026

विदेशी शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Share

आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर आरपीएफ की टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है.

गया जी. आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर आरपीएफ की टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के रहनेवाले राजेंद्र कुमार व मानपुर के रहनेवाले रवि कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि संदिग्धों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक के पास 40 लीटर विदेशी शराब पाया गया. दोनों युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News