Wednesday, February 18, 2026

 लीलावती हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर ने सलमान के पिता के हेल्थ पर अपडेट दिया है.

Share

मुंबई: जाने-माने स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. आज, 18 फरवरी को लीलावती हॉस्पिटल में उनका मेडिकल प्रोसीजर हुआ. इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उनका इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर हॉस्पिटल से बाहर आए और हेल्थ बुलेटिन में कुछ जानकारी दी.

मंगलवार को, डॉ. जलील पारकर ने कहा कि अनुभवी स्क्रीनराइटर की हालत ‘स्टेबल’ है, लेकिन उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में ‘कड़ी निगरानी’ में रखा गया है.’ वहीं, बुधवार को मीडिया से बात करते हुए, डॉ. जलील पारकर ने कहा, ‘कल (17 फरवरी) सुबह करीब 8.30 बजे डॉक्टर संजीव चोपड़ा, जो उनके फैमिली फिजिशियन हैं, सलीम खान को लीलावती में लेकर आए.’

डॉक्टर ने आगे कहा, ‘हमकों पहले जो उपचार करना था, वो हमने इमरजेंसी में किया. उनका ब्लक प्रेशर काफी हाई था. उसके लिए हमने कुछ दवाईयां दे दीं. उनके हेल्थ को देखते हुए हमने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया. हमें उन्हें वेंटिलेटर पर डालना पड़ा क्यों कि हम नहीं चाहते थे कि उनकी तबीयत और खराब हो. हमें कुछ जांचे करनी थी. वेटिंलेटर पर ले जानें के बाद हमने वो सारी जांचे की, जैसे सीटी स्कैन, ब्लड टेस्ट हो गया.’

डॉक्टर ने कहा, आज सुबह हमने उनके ऊपर एक प्रोसिजर किया है, जिसका नाम डीएसए. मैं इसके डिटेल्स में नहीं जाऊंगा, क्योंकि वह मरीज की गोपनीयता होती है. फैमिली ने जितना हमें कुछ कहने के लिए कहा, हम उतना कह रहे हैं. अब हमने वापस से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किए हैं. प्रोसिजर सक्सेसफुल रहा है. हो सकता है कुछ देर में या कल सुबह तक हम उन्हें वेंटिलेटर से हटाएंगे. उनके लिए जो कुछ अच्छा करना था, हमारी टीम ने वो सब किया है.’

एक पैप्स ने सवाल किया कि क्या कल सलीम खान को डिस्चार्ज किया जा सकता है, तो डॉक्टर ने कहा, ‘नहीं’. जब मीडिया ने डॉक्टर से ब्रेन हैमरेज की खबर के बारे में पूछा, तो डॉक्टर ने कहा, ‘थोड़ा सा ब्रेन हैमरेज हुआ था. जो हमने टैकल कर दिया है, कोई सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News