उन्होंने कहा कि नाबालिगों को हर्गिज वाहन नहीं चलाना चाहिये. वैसे छात्र जो बाइक ले कर महाविद्यालय आते हैं उन्हें अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लेने व हेलमेट पहन कर महाविद्यालय आने की अपील की. एनएसएस के नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की. मौके पर महाविद्यालय के प्रो नरेश पांडेय, प्रो सीमा, प्रो हरि प्रसाद, प्रो संजीत कुमार, इशरत बानो, तुलेश्वर कुमार उरांव, ओम प्रकाश गुप्ता, रेणु कुमारी समेत कॉलेज के अन्यत व्या ख्या ता, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.