Thursday, March 19, 2026

लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया….

Share

पलामू: मॉर्निंग वॉक पर निकली एक लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के सुदना बैरिया रोड के इलाके की है.

दरअसल, लड़की प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाया करती. रविवार मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. इसी क्रम में एक लड़का उसका पीछा कर रहा था. लड़की को शुरुआत में लगा कि युवक भी मॉर्निंग वॉक पर है और पीछे-पीछे चल रहा है. लेकिन जैसे ही लड़की सुनसान इलाके में पहुंची, लड़के ने लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. लेकिन लड़की द्वारा शोर मचाए जाने के बाद, मौके पर मॉर्निंग वॉक कर रहे अन्य लोग पहुंचे. लोगों को अपने पास आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया.

लड़की मॉर्निंग वॉक पर थी. इसी दौरान उसके दुष्कर्म का प्रयास हुआ है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है: ज्योतिलाल रजवार, थाना प्रभारी, टाउन मेदिनीनगर

घटना की जानकारी मिलने के बाद मेदिनीनगर टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले में छानबीन शुरू की. पुलिस ने आरोपी युवक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. अभिषेक कुमार, मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के सिंचाई विभाग के इलाके का रहने वाला है. पुलिस के छापेमारी अभियान में टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, सब इंस्पेक्टर संगीता कुमारी झा, टीओपी 3 के प्रभारी अजय कुमार गुप्ता समेत कई पुलिस जवान शामिल थे.

Table of contents [hide]

Read more

Local News