Monday, April 6, 2026

 रेसिपी से पाएं परफेक्ट बर्फी जो खाने में बहुत नरम और स्वादिष्ट हो…

Share

घर पर बनाएं स्वादिष्ट बर्फी बिना ज्यादा मेहनत के. इस क्विक रेसिपी से पाएं परफेक्ट बर्फी जो खाने में बहुत नरम और स्वादिष्ट हो.

फेस्टिबल हो या अचानक मीठा खाने का मन करे बर्फी बनाना कई बार एक मुश्किल काम लगता है. घंटों किचन में खड़े रहना और मावा तैयार करना.आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी क्विक बर्फी रेसिपी जो सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. यह न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि इसका स्वाद भी बिल्कुल हलवाई जैसा है. तो अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है.आइए जानते हैं इस झटपट बर्फी को बनाने का सबसे आसान तरीका.

सामग्री

  • दूध पाउडर – 1 कप
  • घी – 3 बड़े चम्मच
  • चीनी – 1/2 कप
  • नारियल – 1/2 कप
  • इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
  • कटे हुए मेवे – गार्निश के लिए

बनाने की विधि

  • एक नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें.
  • इसमें दूध पाउडर और नारियल डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • धीरे-धीरे चीनी डालकर हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • इलायची पाउडर मिलाएं और मिश्रण को ट्रे में डालें.
  • कटे हुए मेवे से सजाएं और सेट होने दें.
  • 10 मिनट में हलवाई जैसी स्वादिष्ट बर्फी तैयार है.
  • बर्फी को सेट करने के लिए ठंडा पानी से ट्रे ग्रीस करें.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए आप केसर भी मिला सकते हैं.

Read more

Local News