Friday, April 10, 2026

रामगढ़ के कोलियरी इलाके में अपराधियों ने जमकर आतंक मचाया है.

Share

रामगढ़ः जिला में रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका कोलियरी में अपराधियों ने तांडव मचाया. यहां अपराधियों ने फायरिंग की और ट्रक में आग लगा दी. रविवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सिरका कॉलोनी में शनिवार रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है. कोलियरी के अंदर घुसकर खड़ी हाइवा में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. इससे पहले उन्होंने ट्रक को निशाना बनाते हुए दो राउंड फायरिंग की. इस घटना को अंजाम देने के बाद हेलमेट पहने दोनों अपराधी दौड़कर गेट से बाहर निकल बाइक से फरार हो गए. आपको बता दें कि 24 घंटे सिरका कोलियरी से हाइवा के माध्यम से कोयला सौंदा साइडिंग भेजा जाता है.

सीसीटीवी में दिखी संदिग्धों की गतिविधि

Criminals opened fire in colliery area of Ramgarh

सिरका कोलियरी के गेट पर लगे सीसीटीवी में दोनों संदिग्धों की तस्वीर कैद हो गई है. जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि हेलमेट पहने हुए दो अपराधी तेजी से अंदर की ओर जाते हैं और फिर दौड़कर बाहर निकलते हुए उनकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिसमें दिख रहा है कि आवाज होने के बाद सिक्योरिटी गेट पर मौजूद सिक्योरिटी कर्मी भी आवाज होने के बाद दौड़कर घटनास्थल की ओर जाते हुए दिखा.

Criminals opened fire in colliery area of ​​Ramgarh

इस घटना की जानकारी के बाद रामगढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का मुआयना किया. सीसीटीवी के विजुअल को देखा और सीसीटीवी में कैद दोनों अपराधियों की तस्वीर को विभिन्न थानों में भेजा गया ताकि अपराधियों की शिनाख्त हो पाए. इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर देर रात पहुंचे थे दो खोखा बरामद किया गया है. सीसीटीवी में कैद अपराधियों की तस्वीर से अपराधियों के शिनाख्त करने की प्रयास किया जा रहा है, जल्दी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

Criminals opened fire in colliery area of ​​Ramgarh

Read more

Local News