Sunday, March 1, 2026

राज्य सरकार 2026-27 से सभी 534 प्रखंडों में आदर्श माध्यमिक विद्यालय खोलेगी।

Share

राज्य सरकार 2026-27 से सभी 534 प्रखंडों में आदर्श माध्यमिक विद्यालय खोलेगी। इन स्कूलों में कक्षा 9 से ही छात्रों को नीट, जेईई, ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

पटना। राज्य सरकार ने सात निश्चय-तीन के तहत नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य के सभी 534 प्रखंडों में आदर्श माध्यमिक विद्यालयों (माॅडल स्कूल) को खोलने की तैयारी तेज कर दी है।

कक्षा 9 से ही छात्र-छात्राओं को नीट, जेईई, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की बेहतर तरीके से तैयारी करायी जाएगी।

प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं के आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यह परीक्षा राज्य शिक्षा शोघ एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा जिला स्तर पर ली जाएगी। 

नियमावली के अनुसार कोटिवार आरक्षण लागू

इसमें सफल होने वाले विद्यार्थियों का मेधा सूची के आधार पर आदर्श माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन किया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंडों में आदर्श विद्यालयों को खोलने के साथ ही उसमें पढ़ाई प्रारंभ कराने की तैयारी को लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को गाइडलाइन जारी किया है।

इसके मुताबिक प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा अध्यापन कार्य किया जाएगा। नियमित टेस्ट सीरीज एवं उपलब्धि का विश्लेषण किया जाएगा।

स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था रहेगी। आधुनिक लाइब्रेरी के साथ ही आधुनिक प्रयोगशाला की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक कक्षा में छात्र-छात्राओं के संदेह समाधान सत्र का आयोजन किया जाएगा।

व्यावसायिक और करियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था

व्यक्तिगत व्यवसायिक और करियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही अनुशासित एवं शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाएगा।

खास बात यह कि राज्य सरकार ने माॅडल स्कूलों में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता का वार्षिक आय की सीमा को समाप्त कर दिया है।

इसमें अब आय प्रमाण-पत्र जमा नहीं लिये जाएंगे। वहीं नामांकन में राज्य सरकार के निर्धारित आरक्षण नियमावली के अनुसार कोटिवार आरक्षण लागू रहेगा।

Read more

Local News