राज्य में मिशन शक्ति योजना के तहत 318 नए आंगनबाड़ी सह क्रेच केंद्र खुलेंगे, जिससे कामकाजी माताओं को बच्चों की देखभाल में बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में 186 केंद्र संचालित हैं। नए केंद्रों के खुलने से कुल संख्या 504 हो जाएगी। ये क्रेच बच्चों को सुरक्षित वातावरण, पौष्टिक भोजन और शिक्षा प्रदान करेंगे, जिससे उनकी समग्र देखभाल सुनिश्चित होगी।
पटना। राज्य में मिशन शक्ति योजना के तहत 318 नये आंगनबाड़ी सह क्रेच केंद्र खुलेंगे, जिससे कामकाजी माताओं को अपने बच्चों की देखभाल करने में बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में सभी जिलों में 186 आंगनबाड़ी सह क्रेच होम संचालित हैं। इनसे 1097 बच्चें प्रतिदिन लाभान्वित हो रहे है।
यह क्रेच बच्चों को सुरक्षित, पौष्टिक और शिक्षाप्रद वातावरण प्रदान करते हैं। नए आंगनबाड़ी सह क्रेच केंद्र खुलने के बाद राज्य में इनकी संख्या बढ़कर 504 हो जाएगी, जिससे सुविधाओं में कई गुना वृद्धि होगी। आंगनबाड़ी सह क्रेच में बच्चों को सुबह सवा नौ बजे से शाम साढ़े छह बजे तक रखा जा सकता है।
यदि माताएं आवश्यकता पड़ने पर देर से बच्चों को लेने आती है, तो क्रेच तब तक खुली रहती है। यहां आंगनबाड़ी की तरह ही बच्चों को गर्म पका भोजन, अंडा, दूध तथा शाम में पौष्टिक स्नैक्स उपलब्ध कराया जाता है।
क्रेच होम में बच्चों की समुचित देखभाल के लिए खेलने, आराम करने, दोपहर में सोने, बाल-सुलभ शौचालय, भोजन तथा स्तनपान कराने हेतु अलग-अलग स्थान व्यवस्थित किया गया है।
राज्य ब्यूरो, पटना। सहकारिता मंत्री डा. प्रमोद कुमार ने सोमवार को पटना के दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान परिसर में विकसित पैक्सों में परिभ्रमण दर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने 25 पैक्सों के अध्यक्षों एवं प्रबंधकों को प्रथम दल के रूप में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मंत्री ने कहा कि विकसित पैक्सों के सफल माडल का अध्ययन करायी जाएगी और अन्य पैक्सों को भी अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार एवं विविधीकरण को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और किसानों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी।
सफल पैक्सों का माडल पर होगा प्रयोगात्मक कार्य मंत्री ने कहा कि जो पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक परिभ्रमण पर है उन्हें अध्ययन रिपोर्ट भी सौंपनी होगी। ताकि, रिपोर्ट के आधार पर अन्य पैक्सों में भी प्रयोगात्मक व नवाचार कार्य शुरू कराया जा सके।
इससे पैक्सों की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख बनेगी। कार्यक्रम में विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, निबंधक रजनीश कुमार सिंह, संयुक्त निबंधक कामेश्वर ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


