Wednesday, March 18, 2026

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस अपना शिकंजा कसती जा रही, मामले में चालान पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है.

Share

 इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस जल्द ही शिलांग कोर्ट में चालान पेश कर सकती है. इस मामले में पुलिस ने पुख्ता सबूत जुटा लिए हैं. इसीक्रम में मेघालय पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को इंदौर पहुंचकर सोनम रघुवंशी द्वारा खरीदे गए मोबाइल के बारे में दुकानदारों से पूछताछ की. एसआईटी अधिकारियों के अनुसार बहुत शीघ्र कोर्ट में चालान प्रस्तुत कर दिया जाएगा.

हालांकि मामले में अभी तक मुख्य चार आरोपियों की जमानत अभी तक नहीं हो पाई है. अभी सिर्फ प्रॉपट्री ब्रोकर व सुरक्षकर्मी को ही जमानत मिली है.

  • इंदौर से खरीदे गए गए थे मोबाइल
    बताया जाता है कि मेघालय पुलिस के अधिकारियों को पता चला कि हत्या के दौरान जिन मोबाइल फोन का प्रयोग किया गया था, उनको इंदौर से खरीदा गया था. इसी के मद्देनजर वहां की पुलिस ने इंदौर में जानकारी जुटाई. मामले में इसको बतौर सबूत केस डायरी में लगाया जाएगा. पुलिस को आरोपियों के पास तीन मोबाइल हेंड सेट के बिल मिले थे.
  • दो फुटेज अहम सबूत
    शिलांग पुलिस के पास आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हालांकि कई सबूत हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सबूत दो वीडियो फुटेज हैं. राजा रघुवंशी के मर्डर के बाद तीनों आरोपी व सोनम बंद पार्किंग यार्ड से कुछ आगे मिले थे. इस दौरान सोनम रघुवंशी एक आरोपी के साथ वाहन पर सवार थी.
  • इसके अलावा पुलिस को वह फुटेज भी मिला है. इसके अलावा तीनों आरोपी राजा रघुवंशी व सोनम के पीछे-पीछे चल रहे थे. उस वीडियो को एक यूट्यूबर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था. साथ ही आरोपियों को सोनम रघुवंशी के साथ एक गाइड ने भी देखा था. वहीं हत्या में प्रयुक्त किए हथियार को भी पुलिस ने राजा के शव से कुछ ही दूरी पर खाई से बरामद कर लिया था.
  • एक सितंबर को पेश किया जा सकता है चालान
    इधर राजा रघुवंशी हत्याकांड में कोर्ट में चालान पेश किए जाने को लेकर शिलांग पुलिस पूरी तैयारी में है. केस का 1 सितंबर को चालान पेश किया जा सकता है. मेघालय पुलिस अधिकारियों की टीम ने सोनम रघुवंशी सहित सभी आरोपियोें को सजा दिलाने के लिए उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं.

Read more

Local News