Saturday, March 28, 2026

राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर बयान जारी करने पर असम पुलिस ने राजा की बहन सृष्टि के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Share

शिलांग : राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में असम पुलिस ने राजा की बहन सृष्टि रघुवंशी के खिलाफ केस दर्ज किया है. वहीं इसी मामले में शिलांग की कोर्ट ने आरोपी शिलोम जेम्स को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बता दें कि असम पुलिस ने राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि के विरुद्ध मामला दर्ज करने के साथ ही बयान देने के लिए तलब किया है. हालांकि इस बयान को लेकर सृष्टि माफी मांग चुकी हैं. मामला एक पुराने वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है. जिसमें सृष्टि ने यह दावा किया था कि राजा की हत्या नरबलि के लिए हुई है. जिसके बाद इसी वीडियो को लेकर राजा की बहन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज किया गया है.

वहीं इस मामले में कामाख्या मंदिर के पुजारी सरू डोलोई हिमाद्रि ने कहा है कि असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में नरबलि जैसा कुछ नहीं है, लेकिन मंदिर के आसपास हत्या का कोई मामला आता है तो मानव बलि जैसा मुद्दा उठाया जाता है, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है.

शिलांग में हुआ था राजा का मर्डर
गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की हत्या शिलांग में हुई थी. वह असम के गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शनों के बाद मेघालय घूमने के लिए पहुंचे थे, जहां 23 मई को खासी हिल्स जिले में सोहरा में नोंगरियाट गांव में राजा का मर्डर कर दिया गया था. वहीं राजा का शव 2 जून को मिला था. जबकि उसकी पत्नी सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के के गाजीपुर में मिली थी. फिलहाल राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलांग पुलिस की जांच जारी है.

शिलोम जेम्स समेत अन्य आरोपी हिरासत में भेजे गए
हनीमून के दौरान मेघालय में मारे गए व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में शिलांग की अदालत ने बुधवार को आरोपी शिलोम जेम्स को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दो अन्य आरोपियों, बिल्डर लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर अहिरवार (जिसे बिल्ला के नाम से भी जाना जाता है) को उनकी पहले की 6 दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद 7 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कुछ दिन पहले, शिलांग पुलिस की एक टीम ने हत्या के मामले में शिलोम जेम्स के इंदौर आवास से एक सीसीटीवी डीवीआर जब्त किया था.

Table of contents [hide]

Read more

Local News