बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर दिवाली के मौके पर एक बेटे ने जन्म लिया है, जिससे चड्ढा और चोपड़ा फैमिली में दिवाली पर डबल सेलिब्रेशन हुआ. आज 22 अक्टूबर को परिणीति चोपड़ा अपना 22 अक्टूबर को अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं.इस मौके पर एक्ट्रेस को उनके फैंस, फ्रैंड्स और फैमिली का सुबह से ही बधाइयों को तांता लगा हुआ है. अब परिणीति के लिए जो सबसे खूबसूरत और बेस्ट बर्थडे विशेज आया है, वो है उनका राजनेता पति राघव चड्ढा का. राघव ने स्टार वाइफ परिणीति को उनके जन्मदिन पर इतने खूबसूरत अंदाज में विश किया है कि उनके फैंस के चेहरे खिल उठे हैं.
राघव ने पत्नी परिणीति को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी के बेबी बंप पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में राघव कभी परिणिती के बेबी बंप को चूम रहे हैं तो कभी खिल-खिलाकर हंसते दिख रहे हैं. राघव ने पत्नी परिणीति चोपड़ा को जन्मदिन विश करते हुए लिखा है, सबसे नई और सबसे बेस्ट मम्मी को जन्मदिन की बधाई’. इन खूबसूरत तस्वीरों की बात करें तो इसमें राघव चड्ढा पहली तस्वीर ऑरेंज कलर सूट में खड़ी परिणीति के बेबी बंप को चूमते नजर आ रहे हैं.
दूसरी तस्वीर में राघव पत्नी के बेबी बंप पर कान लगाकर बच्चे की हरकते महसूस कर रहे हैं. तीसरी तस्वीर में न्यू मॉम डैडी शानदार पोज दे रहे हैं. आखिरी तस्वीर में बेबी बंप के साथ-साथ कपल के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिख रही है. परिणीति चोपड़ा की बेबी बंप वाली इन खूबसूरत तस्वीरों पर उनके फैंस का क्या कहना है चलिए जानते हैं. सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस पोस्ट पर सेलेब्स के लाइक की भरमार हो चुकी है. इस पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है. इस पर एक फैन ने लिखा है, ‘बहुत-बहुत बधाई हो सर जी , जल्दी से एक नन्हा सा मेहमान हम सभी लोगो के बीच में आए स्वस्थ और सुन्दर’. इस यूजर के जवाब में एक ने लिखा है, भाई वो पेरेंट्स बन चुके हैं दिवाली पर’.


